BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुंगेर विधानसभा से एनडीए गठबंधन के भाजपा उम्मीदवार प्रणब यादव ने भरा नामांकन का पर्चा

by bnnbharat.com
October 8, 2020
in समाचार
मुंगेर विधानसभा से एनडीए गठबंधन के भाजपा उम्मीदवार प्रणब यादव ने भरा नामांकन का पर्चा
Share on FacebookShare on Twitter

मुंगेर: विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के भाजपा उम्मीदवार प्रणब कुमार यादव ने आज सदर अनुमंडल निर्वाचन कार्यालय में नामांकन का पर्चा भरा .पर्चा भरने से पूर्व अपने आवास छोटी महुली से निकलकर नगर देवी के रूप में स्थापित 52 शक्तिपीठों में से एक मां चंडिका स्थान में हाजिरी लगाकर मंगल बाजार दो नंबर गुमटी के पास त्रिमूर्ति कॉन्प्लेक्स में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया. बैठक के बाद सोशल डिस्टेंस मेंटेन करते हुए नामांकन जुलूस निकला .

जुलूस नगर भ्रमण करते हुए एक नंबर ट्रैफिक होते हुए किला क्षेत्र अनुमंडल निर्वाचन कार्यालय पहुंचा. जहां उन्होंने अपने चार प्रस्तावक के साथ निर्वाचन पदाधिकारी खगेश चंद्र झा के समक्ष नामांकन का पर्चा दाखिल किया. मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश जैन,जदयू जिला अध्यक्ष संतोष साहनी, अरुण यादव, राजीव नायक सहित सैकड़ों पार्टी के अधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे.

पर्चा भरने के बाद यादव ने कहा कि जनता इस बार मुझे भारी बहुमत से जीतकर विधानसभा भेजेगी .उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यवश 2015 के विधानसभा चुनाव में मात्र 4000 वोट से पराजित हुए थे.लेकिन फिर भी हमने जनता की सेवा करना नहीं छोड़ा पिछले 5 वर्षों तक जनता के बीच रहकर जनता के सुख-दुख का भागी बना रहा .जन-जन की आकांक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश किया.

इसलिए इस बार के विधानसभा चुनाव में जनता मुझे भारी बहुमत से मत देकर विजई बनाकर विधानसभा भेजने का काम करेगी.उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों को जनता भली-भांति समझ रही है, इसलिए भी जनता हमें घर से कदम निकालकर मतदान करेगी. नामांकन जुलूस में 1 दर्जन चार चक्का वाहन 50 से अधिक मोटरसाइकिल सवार देखे गए .

नामांकन जुलूस में कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर था. कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, नीतीश कुमार जिंदाबाद, मुकेश साहनी जिंदाबाद ,जीतन राम मांझी जिंदाबाद, मुंगेर का नेता कैसा हो प्रणव यादव जैसा हो जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे.नामांकन पर्चा भरने के बाद प्रणव यादव अधिवक्ता संघ कार्यालय पहुंचे. जहां उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ता ओ से आशीर्वाद भी लिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नीतीश के नेतृत्व में पुनः बनेगी एनडीए की सरकार: शैलेश कुमार

Next Post

पूर्व मंत्री ने किया मोबाइल शॉप का उद्घाटन

Next Post
पूर्व मंत्री ने किया मोबाइल शॉप का उद्घाटन

पूर्व मंत्री ने किया मोबाइल शॉप का उद्घाटन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d