20 हजार से अधिक परीक्षार्थी हो रहे हैं शामिल
रांची: राजधानी रांची में रविवार को 47 परीक्षा केंद्रों पर एनडीए की परीक्षा शुरू हो गयी. परीक्षा में लगभग 20 से अधिक परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं. पूरे प्रदेश में केवल रांची में ही परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा दो पालियों (सुबह 10बजे से दोपहर 12.30 बजे तक व दोपहर 2 बजे शाम 4.30 बजे तक) में होगी.
परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों का थर्मल स्क्रीनिंग भी की गयी. साथ ही कोविड-19 से जुड़े सारे गाइडलाइन को भी सख्ती से पालन किया जा रहा है. इस बाबत रविवार को डीसी छवि रंजन कई केंद्रों का निरीक्षण भी किया.
इस दौरान केंद्रों में तैनात मजिस्ट्रेट से सारी जानकारी ली और कोविड-19 से संबंधित सुरक्ष मानकों का सही से पालन करने का निर्देश भी दिया.

