BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नीतीश के नेतृत्व में पुनः बनेगी एनडीए की सरकार: शैलेश कुमार

by bnnbharat.com
October 8, 2020
in समाचार
नीतीश के नेतृत्व में पुनः बनेगी एनडीए की सरकार: शैलेश कुमार
Share on FacebookShare on Twitter

-ग्रामीण कार्य मंत्री ने आज नामांकन पर्चा दाखिल किया

-नामांकन में उमड़ी समर्थकों की भीड़

मुंगेर: आज जमालपुर विधानसभा क्षेत्र से बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार ने एनडीए की ओर से नामांकन पर्चा दाखिल किया. नामांकन पर्चा दाखिल में जदयू व भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी.

हालांकि बेरीकेटिंग होने के कारण प्रशासन ने समर्थकों को पहले ही रोक दिया. पर्चा दाखिल करते समय उनके साथ सिर्फ प्रस्तावक ही अंदर गए. वहीं मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष संतोष सहनी, जिला उपाध्यक्ष नीरज यादव, जमालपुर प्रखंड अध्यक्ष विपिन सिंह, छात्र जिलाध्यक्ष दीपक सिंह सहित सैकड़ों पार्टी के अधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे.

वहीं जैसे ही पर्चा दाखिल कर शैलेश कुमार बाहर निकले कार्यकर्त्ताओं ने नीतीश कुमार जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, शैलेश कुमार जिंदाबाद,एनडीए गठबंधन जिंदाबाद जैसे नारे लगाते हुए माला पहनाकर आपने खुशी को व्यक्त किया.

इस मौके पर जमालपुर के विधायक सह ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार ने कहा मैं विकास करने में विश्वास रखता हूं. इस बार भी विधानसभा का चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा मैं एक जनता के सच्चे सेवक के रूप में जमालपुर के साथ ही बिहार सरकार में मंत्री के रूप में विकास का काम किया हूं. जमालपुर की जनता सजग है. विपक्षी पार्टी चाहे जितनी भी भ्रम जाल फैला ले लेकिन उनकी बातों में जनता आने वाली नहीं है.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की तकदीर ही नहीं तस्वीर भी बदलने का काम किया किए हैं. बिहार को नई दिशा देने का काम किए हैं. 2005 के पहले बिहार क्या था, और आज क्या है. इनसे जनता भलीभांति परिचित है.

वहीं उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष जहां परिवार के लिए चिंतित हैं, वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा बिहार के विकास के लिए चिंतित रहते हैं. देश का पहला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है, जो 24 घंटे में 18 घंटे कार्य करते हैं. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने बिहार के विकास के लिए बड़ी राशि देने का काम किया है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य सहीत सभी क्षेत्रों में विकास हुआ है. वहीं उन्होंने कहा की बाकी बचे कार्यों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरा करने का काम करूंगा, सभी गली को सड़क पर से जोड़ा जाएगा, सभी खेतों में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा.

इसके लिए युद्ध स्तर पर कार्य शुरू कर दिया गया है. एक बार फिर बिहार की जनता एनडीए गठबंधन को वोट देने का मन बना चुकी है. इस बार विपक्षी पार्टियों का सूफड़ा साफ हो जाएगा. और नीतीश कुमार के नेतृत्व में पुनः एनडीए की सरकार भारी बहुमत से बनेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अब डाक विभाग के माध्यम से भी मतदान के लिए किया जाएगा जागरूक

Next Post

मुंगेर विधानसभा से एनडीए गठबंधन के भाजपा उम्मीदवार प्रणब यादव ने भरा नामांकन का पर्चा

Next Post
मुंगेर विधानसभा से एनडीए गठबंधन के भाजपा उम्मीदवार प्रणब यादव ने भरा नामांकन का पर्चा

मुंगेर विधानसभा से एनडीए गठबंधन के भाजपा उम्मीदवार प्रणब यादव ने भरा नामांकन का पर्चा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d