BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

NDA सरकार का जीएसटी असंगठित अर्थव्यवस्था पर एक बड़ा हमला था: रामेश्वर उरांव

by bnnbharat.com
September 6, 2020
in समाचार
भाजपा ने सत्ता हथियाने के लिए सभी हदे पार की: डॉ. रामेश्वर उरांव
Share on FacebookShare on Twitter

यूपीए का जीएसटी एक कर, न्यूनतम कर, मानक और सरल कर विचार 

रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सोशल मीडिया साइट पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा देश की अर्थव्यवस्था को लेकर वीडियो श्रृंखला कड़ी में आज तीसरा वीडियो राष्ट्र के नाम जारी किया गया. राहुल गांधी स्पीक ऑन इकोनामी के तहत प्रधानमंत्री द्वारा नोटबंदी, गलत जीएसटी एवं लॉकडाउन के मद्देनजर लगातार गिरती अर्थव्यवस्था एवं असंगठित कामगारों पर हो रहे हमले को लेकर बेबाक देश की जनता के सामने आज फिर अपनी राय रखी है.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह खाद्य आपूर्ति व वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने जीएसटी एवं आर्थिक संकट पर जारी वीडियो की तीसरी कड़ी को झारखंड की जनता के लिए अपने सोशल मीडिया साइट फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप पर जारी करते हुए मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान कहा कि जीएसटी असंगठित अर्थव्यवस्था पर एक बड़ा हमला था, जीएसटी यूपीए का एक कर, न्यूनतम कर, मानक और सरल कर वाला विचार था, एनडीए के जीएसटी ने 28 प्रतिशत तक चार अलग-अलग टैक्स स्लैब डाले, जिन्हें समझना कठिन और जटिल था. एनडीए की जीएसटी टैक्स जो छोटे, मध्यम, लघु व्यापारी हैं. वह इस टैक्स को भर ही नहीं सकते हैं और जो बड़ी कंपनियां है, बड़े व्यापारी हैं, इसको आसानी से भर सकते हैं.

डॉक्टर उरांव ने कहा कि 5 -10 -15 क्वांटमस वाले ही टैक्स चला सकते हैं, यह चार अलग-अलग रेट क्यों है, यह चार अलग-अलग रेट इसलिए हैं, क्योंकि सरकार चाहती है जिसकी पहुंच हो वो जीएसटी को आसानी से बदल पाए और जिसकी पहुंच ना हो वह जीएसटी के बारे में कुछ ना पार कर पाए.

पहुंच किसकी है, हिंदुस्तान के सबसे बड़े 15-20 उद्योगपतियों की पहुंच है तो जो भी टैक्स का कानून वो बदलना चाहते हैं. वह इस जीएसटी कानून को आसानी से बदल सकते हैं और एनडीए की जीएसटी का नतीजा क्या है, आज हिंदुस्तान की सरकार राज्यों को जीएसटी का पैसा नहीं दे पा रही है, सैद्धांतिक और वैधानिक दोनों स्तर पर केन्द्र सरकार प्रदेश की सरकारों से जीएसटी का पैसा ना देकर वादाखिलाफी कर रही है.

केन्द्र सरकार प्रदेश के कर्मचारियों को, शिक्षकों को पैसा नहीं दे पा रही है, तो जीएसटी बिल्कुल फेल है मगर यह सिर्फ फेल नहीं है. यह एक आक्रमण है. गरीबों पर लघु मध्यम व्यापारियों पर. जीएसटी टैक्स की व्यवस्था नहीं जीएसटी हिंदुस्तान के गरीबों पर बड़ा हमला है, एनडीए की जीएसटी ने भारत के सबसे बड़े 10-20 उद्योगपतियों का ही ख्याल रखा.

नतीजा आज भारत सरकार राज्यों को जीएसटी मुआवजा राशि प्रदान करने में असमर्थ है, एनडीए की जीएसटी कोई कर प्रणाली नहीं, बल्कि यह गरीब छोटे और मध्यम व्यापारियों पर छोटे दुकानदारों, किसानों और मजदूरों पर हमला है, हमें इस मामले को पहचानना होगा और मिलकर एक साथ इसके खिलाफ हम सब को खड़ा होना पड़ेगा.

कांग्रेस विधायक दल नेता सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा जारी तीसरी वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक ट्विटर एवं इंस्टाग्राम पर जारी करते हुए कहा कि मोदी सरकार के गलत फैसलों की वजह से आज देश के किसी भी राज्यों को उनका जीएसटी का मुआवजा का राशि नहीं मिल पा रही है. अब तो स्थितियां यह है कि नौकरियां व नए पदों पर बैन हो गए हैं.

युवाओं के लिए वर्तमान में भी और भविष्य में भी नौकरी नहीं है, युवाओं के भविष्य पर कुंडली मारे बैठी हुई है केंद्र की सरकार. नए रोजगारों का रास्ता बंद है, पुराने रोजगार के ऊपर ताला बंद है, नौकरी पेशा व मध्यम वर्गीय परिवार रोज मर रहे हैं. वहीं गरीब और प्रतिदिन कमाने वाले लोगों के ऊपर जीवन जीने का संकट बन कर सामने मुंह बाए खड़ी है.

झारखंड सरकार के मंत्री बादल पत्रलेख, बन्ना गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से जारी वीडियो जारी करते हुए कहा कि चार घंटे के अंदर देश में किए गए लॉकडाउन का नतीजा यह है कि हम पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमण के मामले में दूसरे स्थान पर खड़े हैं और केंद्र की सरकार कोरोना संक्रमण को लेकर दुनिया को और देश को गुमराह करने पर तुली हुई है.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने अपनी सोशल मीडिया के माध्यम से राहुल गांधी की वीडियो को पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र की सरकार के अपने कार्यकाल में 12 करोड़ रोजगार गायब हो गए .

5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था गायब हो गई है. केंद्र सरकार की विकास की ताजा रिपोर्ट आईएलओ के मुताबिक, 40 करोड़ भारतीय गरीबी रेखा के नीचे गुजर बसर करने को मजबूर हैं. प्रवक्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य को लेकर केंद्र सरकार की आई हुई टीम से संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा एवं व्यापक सहयोग की मांग करेगा.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया के कोऑर्डिनेटर गजेंद्र प्रसाद सिंह के सहयोग से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधायकगणों ने, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, और प्रमुख पदाधिकारियों सहित आम लोगों ने भी राहुल गांधी के अर्थव्यवस्था व जीएसटी पर उठाये गये सवाल के वीडियो को सोशल हैंडल से आमजनों के लिए पोस्ट किया है, जिसे देश सहित झारखंड में भी ट्रेंड कर रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गबन के मामले में प्राथमिकी दर्ज, CID ने शुरू की जांच

Next Post

कृषि शिक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर बीएयू की नवीन पहल

Next Post
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में नामांकन के लिए 8 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन करें

कृषि शिक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर बीएयू की नवीन पहल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d