लघु सत्र है विपक्ष इसका सदुपयोग करे
रांची: एनडीए विधायक दल की बैठक सोमवार को सीएम आवास में हुई। इसमें विपक्ष को घेरने की रणनीति बनी। बैठक के बाज सत्ता दल के मुख्य सचेतक राधाकृष्ण किशोर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार विपक्ष के हर विषय का जवाब देने में सक्षम है। लघु सत्र जरूर है पर इसका सदुपयोग होना चाहिए।

विपक्ष जनहित के मुद्दों को प्रक्रिया के तहत सदन में रखे। सरकार जवाब देगी। सत्ता पक्ष और विपक्ष जनहित के मुद्दों को रखें। यह संवेदनशील सरकार है।
सुखाड़ की स्थिति पर सीएम गंभीर
बैठक में सुखाड़ पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने सुखाड़ की उत्पन्न हो रही स्थिति को गंभीरता से लिया है।
सीएम ने बैकल्पिक खेती पर जोर दिया है। राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि विपक्ष के फेवरेट मुद्दे जैसे सीएनटी-एसपीटी, जेपीएससी प्रकरण को पिछले लोकसभा चुनाव में ही जनता ने नकार दिया।

यूं कहिए कि एनडीए को बहुमत देकर इन मुद्दों को खत्म कर दिया गया है। विपक्ष जन सरोकार के मुद्दे उठाए। सरकार सदन में जवाब देगी। विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं है। बैठक में चंद्रयान टू के सफल प्रक्षेपण पर वैज्ञानिकों को बधाई दी।

