मुंगेर: जमालपुर में विकास सिर चढ़कर बोल रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास ही विकास हुआ है. जिससे जनता का अपार जनसमर्थन मिल रहा है.आगामी विधानसभा चुनाव भी विकास के मुद्दे पर ही लड़ा जाएगा.
उक्त बातें ग्रामीण कार्य मंत्री सह जमालपुर विधायक शैलेश कुमार ने जमालपुर प्रखंड के इन्द्ररूख पूर्वी पंचायत के विभिन्न गांव का दौरा करने के क्रम में कहीं. मंत्री शैलेश कुमार ने गौरीपुर, हलिमपुर, चकमानसिंह एवं इन्द्ररूख का दौड़ा करते हुए जन समस्याओं से भी रूबरू हुए एवं उनके समस्याओं का जल्द निराकरण करने का आश्वासन भी दिया.
इसी क्रम में मंत्री शैलेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास की एक लंबी मोटी रेखा खींची है. विपक्षी दलों के लोग जनता को बरगलाने का काम कर रही है. लेकिन जमालपुर की जनता विपक्ष की बहकावे में नहीं आने वाली है. जमालपुर सहित पूरे बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क सहित सभी क्षेत्रों में विकास हुआ है.
वहीं उन्होंने कहा कि सात निश्चय योजनाओं में हर घर बिजली, हर घर नल का जल,घर घर तक पक्की गली नली ,घर घर में शौचालय निर्माण ,लक्षित वसाबटों को संपर्कता ,उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई संस्थानों की स्थापना, युवा सशक्तिकरण के लिए तकनीकी शिक्षा व वित्तीय सहायता सहित कई क्षेत्र में विकास हुआ है.
उन्होंने कहा कि अब बिहार की जनता जंगलराज को याद नहीं करना चाहती. बल्कि बिहार की जनता नीतीश कुमार के नेतृत्व में हो रहे न्याय के साथ विकास के साथ आगे बढ़ना चाहती है. अब बिहार की जनता सजग हो चुकी है और विपक्ष के झूठे प्रोपगेंडो को समझ चुकी है. जनता के आशीर्वाद से इस बार दो तिहाई बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी.
वहीं मौके पर जदयू के सहकारिता प्रकोष्ठ के महासचिव अमित कुमार सिंह, छात्र जिला अध्यक्ष दीपक सिंह, जिला उपाध्यक्ष वीडियो सिंह, प्रखंड अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष अनिल यादव, प्रखंड प्रवक्ता शंभू शरण पटेल,राजीव कुमार, विश्वजीत सिंह, मुकेश सिंह, अमरनाथ कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

