BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

NDMC ने की ऑनलाइन शिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत

by bnnbharat.com
April 12, 2020
in समाचार
NDMC ने की ऑनलाइन शिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत

NDMC ने की ऑनलाइन शिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: लॉकडाउन के चलते स्कूलों में छुट्टी चल रही है. नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) ने ऑनलाइन शिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की है. इसके जरिए बच्चों को घर बैठे व्हाट्सएप समूह और वीडियो लेक्चर के जरिए शिक्षा दी जा रही है.

नई दिल्ली क्षेत्र में एनडीएमसी द्वारा स्कूलों का संचालन किया जाता है. यहां पर बच्चों की पढ़ाई के लिए ऑनलाइन माध्यमों का सहारा लिया जा रहा है.

एनडीएमसी का कहना है कि ऑनलाइन शिक्षण का मुख्य उद्देश्य पालिका विद्यालयों के छात्रों को लॉकडाउन के दौरान सार्थक शिक्षण गतिविधियों में संलग्न रखना है. यह शिक्षकों को नया सत्र शुरू करने का अवसर देगा और छात्रों का आत्मविश्वास भी बना रहेगा.

ऑनलाइन शिक्षण के पहले चरण में सभी वर्ग के शिक्षकों ने सभी वर्गों के लिए क्लास और सेक्शन आधारित व्हाट्सएप ग्रुप बनाए हैं.
पहली से 8वीं तक के सभी छात्रों को पहले ही पदोन्नत किया जा चुका है और कक्षा नौंवी और 11वीं के छात्रों की पदोन्नति के निर्देश भी जारी होने वाले हैं.

शिक्षकों द्वारा दैनिक रूप से कम से कम 4 विषयों की कक्षाएं ली जा रही हैं. इनमें गणित, विज्ञान व भाषा जैसे मुख्य विषय को प्राथमिकता दी जा रही है. इन विषयों में ही छात्रों को ज्यादा दिक्कत होती है. शिक्षण में यूट्यूब, जूम एप, लिंक, स्क्रीन शेयरिंग और स्वनिर्मित ऑडियो वीडियो रिकार्डिंग आदि की मदद ली जा रही है.

कोरोनो संक्रमण रोकने में जुटे कोरोना योद्धाओं के हित में भी एनडीएमसी जुटी हुई है. एनडीएमसी की कोशिश है कि कोरोना को फैलने से रोकने व राहत कार्य में जुटे लोगों को कोई दिक्कत न हो.

एनडीएमसी ने अपने सरोजिनी नगर बारातघर और पालिका धाम सामुदायिक केंद्र को जिला प्रशासन को सौंप दिया है, जिसके द्वारा यहां पर अस्थायी रैन बसेरा चलाया जा रहा है. जबकि, मंदिर मार्ग और बापू धाम स्थित बारातघरों को लॉकडाउन प्रबंधन में लगे पुलिस बलों को सौंपा गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

LOC के पास गोलाबारी, महिला घायल

Next Post

5 दिन में ही ढाई साल के बच्चे ने दी कोरोना को मात

Next Post
5 दिन में ही ढाई साल के बच्चे ने दी कोरोना को मात

5 दिन में ही ढाई साल के बच्चे ने दी कोरोना को मात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d