BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

NDRF,CISF यूनिट बोकारो थर्मल ने किया रासायनिक आपदा पर मॉक ड्रिल

by bnnbharat.com
February 3, 2021
in समाचार
NDRF,CISF यूनिट बोकारो थर्मल ने किया रासायनिक आपदा पर मॉक ड्रिल
Share on FacebookShare on Twitter

बोकारो: 9वीं बटालियन एनडीआरएफ और सीआईएसएफ यूनिट बोकारो थर्मल पॉवर (बीपीटीसी) द्वारा संयुक्त रूप से क्लोरीन गैस रिसाव की दुर्घटना पर एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. इस मॉक ड्रिल में एनडीआरएफ और बोकारो थर्मल पॉवर (बीपीटीसी) के साथ सीआईएसएफ यूनिट की अग्निशमन सेवा तथा केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के सुरक्षा कर्मियों ने बढ-चढकर हिस्‍सा लिया तथा इसे सफल बनाया.

मॉक ड्रिल के दौरान बोकारो स्थित बोकारो थर्मल पॉवर में लगे जल शोधक संयंत्र में रखे क्लोरीन टनर से क्लोरीन गैस रिसाव के दुर्घटना का दृश्‍य चित्रित किया गया था. सभी प्रतिभागी एजेंसियों ने बेहतर समन्वय स्थापित कर इस आपदा से निपटने का कुशल अभ्यास किया.

इस दौरान एनडीआरएफ के बचाव कर्मियों ने प्लांट से पीड़ित लोगों को सुरक्षित निकालने, अस्पताल पूर्व चिकित्सा मुहैया कराने तथा गैस रिसाव को रोकने का ऑनसाइट अभ्यास किया.

9वीं बटालियन एनडीआरएफ टीम का नेतृत्व हरिचरण प्रसाद, उप कमान्डेंट ने किया और उनका साथ दिया विनय कुमार, सहायक समादेष्टा ने.

इस अवसर पर सुप्रियो गुप्ता (प्लांट चीफ) एपी सिंह (मुख्य अभियंता), आलोक कुमार (उप कमांडेंट,सीआईएसएफ), रमेश कुमार (सहायक कमांडेंट, अग्निशमन) तथा अरूण कुमार (डी जी एम) भी मौजुद रहे, साथ ही अपनी टीम के साथ मौजूद रहे.

डीवीसी हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भट्टाचार्य, स्थानीय पुलिस थाना के प्रभारी इंसपेक्टर रविन्द्र कुमार. इसके अलावा बोकारो थर्मल प्लांट के करीब 175 कार्मिकों ने पूरे मॉक ड्रिल को ध्यान पूर्वक देखा और सीखा. इस अभ्यास के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के पहलूओं का भी पूरा ध्यान रखा गया.

विजय सिन्हा, कमाण्‍डेंट, 9वीं बटालियन एनडीआरएफ ने जानकारी दिया कि इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में काम कर रही विभिन्‍न एजेन्सियों के बीच परस्‍पर समन्‍वय तथा कार्यक्षमता को और बढ़ाना है, ताकि वास्तविक आपदा के दौरान जानमाल के नुकसान को रोका जा सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

क्या किसान दुश्मन हैं, जो सरकार किलाबंदी कर रही है: राहुल गांधी

Next Post

श्रेष्ठ एवं बेहतरीन अस्वस्थ, वृद्ध कलाकारों को मिलेगा प्रतिमाह 4 हजार रुपए पेंशन, सीएम ने दी मंजूरी

Next Post
मुख्यमंत्री ने मुफ्त में खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए मंत्रालय को लिखा पत्र

श्रेष्ठ एवं बेहतरीन अस्वस्थ, वृद्ध कलाकारों को मिलेगा प्रतिमाह 4 हजार रुपए पेंशन, सीएम ने दी मंजूरी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d