रवि सिंह,
देश में मानसून आ चुका है, मानसून के मद्देनजर NDRF के महानिदेशक सत्यनारायण प्रधान ने देश के संवेदनशील जिलों में मानसून पूर्व ही NDRF टीम की तैनाती कर दी है. इसी क्रम में आज एनडीआरएफ एवं स्थानीय जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा जनपद देवरिया के तहसील बरहज अंतर्गत ग्राम भेदिला प्रथम जो राप्ती एवं घाघरा नदी के बीच में बसा है.
गांव चारों ओर पानी से घिरा है. इस गांव की आबादी लगभग 2800 की है. देवरिया के जिलाधिकारी अमित किशोर के अनुरोध पर गोरखपुर से एनडीआरएफ के टीम कमांडर निरीक्षक डीपी चंद्रा अपनी टीम को लेकर जिला प्रशासन के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का एनडीआरएफ की बोट के द्वारा दौरा करके पूर्व में आए बाढ़ की जानकारी इक्ट्ठा किये एवं संवेदनशील स्थानों को समयपूर्व चिन्हित करके तैयारियां शुरू कर दी है.
जिससे बाढ़ के दौरान त्वरित कार्यवाही करके जान और माल की हानि को रोका जा सके. निरीक्षण के दौरान NDRF टीम और जिला प्रशासन आपसी तालमेल और समन्वय के साथ कार्य किया जिससे बाढ़ बचाव अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की चूक की कोई गुंजाइश न रहे.
टीम ने क्षेत्रों के निरीक्षण के समय ग्रामीणों को बाढ़, सर्पदंश और कोरोना से बचाव के तरीके बताए जिससे बाढ़ आपदा के समय ग्रामीण अपनी तथा अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कर सके. बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण करते समय उप जिलाधिकारी बरहज सुनील सिंह , तहसीलदार बंशराज राम, सीओ बरहज अंबिका प्रसाद, सहायक उपनिरीक्षक शंभू यादव,लेखपाल और ग्राम प्रधान का विशेष सहयोग मिला तत्पश्चात निरीक्षण कार्य सम्पन्न हो सका.
एनडीआरएफ एवं प्रशासन की टीम द्वारा सभी हित धारको के साथ समन्वय बैठक कर बाढ़ आपदा से निपटने की रणनीति पर चर्चा की एवं हित धारकों को कोरोना के प्रति सावधानियां अमल में लाने के तरीके बताए.

