BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुरक्षा और सुविधा को लेकर NDRF जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई: उपायुक्त

by bnnbharat.com
November 19, 2020
in समाचार
सुरक्षा और सुविधा को लेकर NDRF जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई: उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: लोक आस्था के महापर्व छठ व्रत की तैयारियों को लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शहर के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त द्वारा नन्दन पहाड़ तालाब व शिवगंगा सरोवर, डढ़वा नदी, छत्तीसी तालाब, बत्तीसी तालाब आदि पहुंचकर वहां की वस्तुस्थिति व साफ-सफाई का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ पर्व को देखते हुए इन घाटों पर साफ-साफाई की व्यवस्था अच्छी तरह से रहे ताकि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

इसके अलावे छठ व्रतिओं व श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए उपायुक्त ने एनडीआरएफ की टीमों को शिवगंगा व नन्दन पहाड़ पर बोट व अन्य सुरक्षा व्यस्थाओं के साथ प्रतिनियुक्त रहने का निर्देश दिया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को घटित होने से रोका जा सके.

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी छठ घाटों पर साफ-सफाई के साथ-साथ सुरक्षा को लेकर दण्डाधिकारियों व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति ससमय कर दी जाये. साथ हीं उन्होंने विधि व्यवस्था को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया.

इसके अलावे उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी छठ घाटों का लगातार भ्रमण कर यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी छठव्रतियों व श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े. सबसे महत्वपूर्ण है कि ये सुनिश्चित किया जाये कि सभी आवश्यक तैयारी ससमय पूर्ण हो जाये एवं संबंधित अधिकारी-कर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ कर्तव्य स्थल पर अपने दायित्वों का निर्वहन करें.

इसके अलावे उपायुक्त ने जिलावासियों से आग्रह करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा वर्तमान में छठ पर्व को लेकर प्राप्त दिशा-निर्देश के अनुसार ढील दी गयी है. ऐसे में छठ पर्व व वर्तमान में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी छठ घाटों पर श्रद्धालुओं द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग के तहत आपस में दो गज की दूरी बनाये रखने के साथ मास्क व सैनिटाइजर (हांथों सफाई) का प्रयोग अनिवार्य रूप से लागू रहेगा.

साथ हीं स्वच्छ देवघर के तहत हम सभी का यह प्रयास होना चाहिये कि हम छठ पर्व के दौरान इन घाटों को स्वच्छता मिशाल के रूप में पेश करें. इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे कार्यों के साथ-साथ आम जनमानस का सहयोग आपेक्षित है. साथ ही उन्होंने लोक आस्था के इस महापर्व को सौहार्द एवं शांतिपूर्ण रूप से मनाने हेतु आमजनों से अपील की.

इस दौरान निरीक्षण के क्रम में उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त संजय सिन्हा, अपर समाहर्ता चंद्र भूषण प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार यादव, प्रशिक्षु आई.ए.एस संदीप मीणा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव, नगर निगम के अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इंदिरा गांधी के पास राजनीतिक दूरदर्शिता थी: रामेश्वर उरांव

Next Post

मुस्लिम समाज के लोग संप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करते हैं: कमाल अख्तर

Next Post

मुस्लिम समाज के लोग संप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करते हैं: कमाल अख्तर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d