रांची: राजधानी रांची के धुर्वा डैम में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. युवक रविवार को ही डैम में डूबा था. सोमवार की सुबह उसका शव एनडीआरएफ की टीम ने बाहर निकाला. युवक का नाम पीयूष है. वह कल्याणपुर हटिया का रहने वाला है. उसके डैम में डूबने की सूचना शाम में नगड़ी थाना पुलिस को मिली थी. अंधेरा होने के कारण रविवार को उसका शव निकाला नहीं जा सका.
सोमवार सुबह एनडीआरएफ की टीम इंस्पेक्टर सरोज कुमार के नेतृत्व में शव को बाहर निकाला गया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए रिम्स भेज दिया है.
हालांकि, यह अभी पता नहीं चल सका है कि युवक किन हालातों में डैम में डूबा.
पुलिस मामले की जांच कर रही है.

