BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बाढ़ आपदा प्रबन्धन प्रभावित क्षेत्रों का NDRF की टीम कर रही है दौरा

by bnnbharat.com
July 23, 2020
in समाचार
बाढ़ आपदा प्रबन्धन प्रभावित क्षेत्रों का NDRF की टीम कर रही है दौरा
Share on FacebookShare on Twitter

 जगदम्बा प्रसाद शुक्ल,

प्रयागराज:  मानसून और भारी वर्षा के प्रभाव को देखते हुए प्रयागराज में बाढ सम्बन्धित खतरों से निपटने के लिए 11 एन डी आर एफ वाराणसी की टीम को श्री आलोक कुमार सिंह, डी आई जी (NDRF) के निर्देशन में तैनात किया गया है.
टीम बीते शनिवार को प्रयागराज में पहुंच चुकी है. जो कि भानु चंद्र गोस्वामी, जिलाधिकारी प्रयागराज की देख रेख में कार्य कर रही है. एस एस सजवान असिस्टेंट कमांडेंट और टीम कमांडर जगदीश राणा, निरीक्षक के नेतृत्व में, टीम प्रशासन के साथ मिलकर चरणबद्ध तरीके से बाढ संभावित क्षेत्रों का दौरा कर रही है. जिसमें आज तहसील सदर में द्रौपदी घाट, राजापुर, गंगानगर आदि इलाकों का दौरा किया गया. साथ ही पुनर्वास केंद्रों का भी निरीक्षण किया गया. टीम सभी तहसीलों में चरणबद्ध तरीके से बाढ प्रभावित इलाकों का दौरा करेगी ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो.

एनडीआरएफ की टीम ने किया जन जागरूकता कार्यक्रम

करोना महामारी के दौर में आने वाले संभावित बाढ के खतरों को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम ने ऋषिकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जन जागरूकता का कार्यक्रम भी किया. जिसमें कॉविड 19 की महामारी वाली स्थिति में बाढ से निपटने और कोरोना संक्रमण से बचाव की जानकारी दी. जिसमें विद्यालय की प्राचार्या शीला त्रिपाठी, स्कूल टीचिंग स्टाफ, कर्मचारी,लेखपाल और वॉलंटियर्स शामिल रहे.
कोविड 19 जैसी महामारी के बीच इन हालातों से लड़ने के लिए एन डी आर एफ की टीम प्रशासन के साथ मिलकर पूरी तैयारी के साथ तैनात है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

फोन टैपिंग, सियासत और पुलिस…

Next Post

हथियार के बल पर लाखों रुपए की लूट

Next Post
हथियार के बल पर लाखों रुपए की लूट

हथियार के बल पर लाखों रुपए की लूट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d