BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एक दिन में कोरोना के 47 हजार के करीब नए केस, 212 मरीजों की मौत

by bnnbharat.com
March 22, 2021
in समाचार
एक दिन में कोरोना के 47 हजार के करीब नए केस, 212 मरीजों की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः देश में पिछले दो हफ्तों से कोरोना महामारी के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. तमाम पाबंदियों और टीकाकरण के बीच कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है. पिछले 24 घंटे के दौरान देश में 47 हजार के करीब नए मामले सामने आए हैं और दो सौ से अधिक लोगों की मौत हुई है. सोमवार को कोरोना के 46,951 नए मामले दर्ज किए गए जबकि रविवार को यह संख्या 43,846, शनिवार 40,953 और शुक्रवार को 39,726 दर्ज की गई थी.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 46,951 नये मामले सामने आए हैं जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 16 लाख 46 हजार से अधिक हो गई है. पिछले 24 घंटों में 21,180 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,11,51,468 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं.

एक्टिव केस 25,559 से बढ़ने से 3,34,646 हो गए हैं. इसी अवधि में 212 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,59,967 हो गयी है. देश में रिकवरी रेट 95.75 और एक्टिव केस का रेट 2.87 प्रतिशत हो गया है जबकि डेथ रेट अभी 1.37 फीसदी है.

रविवार को कोरोना से मरने वालों की यह संख्या 197, शनिवार को 188, शुक्रवार को 154, गुरुवार को 172, बुधवार को 188, मंगलवार को 131 दर्ज की गई थी. इस बीच देश में अब तक चार करोड़ 50 लाख 65 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है.

महाराष्ट्र कोरोना के एक्टिव केस में शीर्ष पर है और राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 19122 बढ़ने से इनकी संख्या बढ़कर 2,11,416 हो गयी है. राज्य में 11314 मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 22,14,867 लाख पहुंच गयी है जबकि 99 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 53,399 हो गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना पॉजिटिव सतीश कौशिक की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Next Post

बराकर नदी में गिरी कार, भाकपा (माले नेता के दामाद की मौत)

Next Post
बराकर नदी में गिरी कार,  भाकपा (माले नेता के दामाद की मौत)

बराकर नदी में गिरी कार, भाकपा (माले नेता के दामाद की मौत)

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d