BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तीन स्पेशल ट्रेन से करीब 5 हजार प्रवासी श्रमिक पहुंचे जसीडीह स्टेशन 

by bnnbharat.com
June 1, 2020
in समाचार
तीन स्पेशल ट्रेन से करीब 5 हजार प्रवासी श्रमिक पहुंचे जसीडीह स्टेशन 
Share on FacebookShare on Twitter
  • वापी से 1750, तिरूर से 1442 व गोवा के कारमली से 1638 प्रवासी श्रमिक पहुंचे

रांची: केंद्र और राज्य सरकार के पहल के पश्चात लॉकडाउन के वजह से वापी, तिरूर व गोवा के कारमली में फंसे झारखण्ड के विभिन्न जिलों के प्रवासी श्रमिकों को आज स्पेशल ट्रैन के माध्यम से जसीडीह स्टेशन पहुंचे. इस दौरान वरीय अधिकारियों द्वारा सभी श्रमिकों व उनके परिजनों का अभिनंदन किया गया एवं उनके सकुशल घर वापसी हेतु ढेरों शुभकामनाएं दी गयी.

तत्पश्चात बाहर से यहां आने वाले सभी मजदूरों को सर्वप्रथम ट्रैन से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उतारा गया एवं स्टेशन परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण हेतु बने काउंटर में उनका थर्मल स्कैनिंग व स्वास्थ्य जांच संबंधी अन्य सभी प्रक्रिया पूरी की गई.

ज्ञात हो कि वापी से कुल 1750 श्रमिकों में पलामू के 130, कोडरमा के 8, गढ़वा के 97, दुमका के 104, गिरिडीह के 74, धनबाद के 58, लातेहार के 15, पाकुड़ के 2, सिमडेगा के 4, हजारीबाग के 20, गोड्डा के 315, प0 सिंहभूम के 111, ईस्ट सिंहभूम के 7, गुमला के 9, सरायकेला खड़सवा के 98, साहेबगंज के 95, खूंटी के 5, रांची के 351, जामताड़ा के 58, बोकारो के 8, चतरा के 106, देवघर के 75 प्रवासी श्रमिकों को स्पेशल ट्रेन से जसीडीह स्टेशन लाया गया. इसके अलावे तिरूर से कुल 1442 श्रमिकों में देवघर के 293, गिरिडीह के 235, लोहरदगा के 167, धनबाद के 146, जामताड़ा के 107, साहेबगंज के 75, सिमडेगा के 71, लातेहार के 68, दुमका के 54, गोड्डा के 33, गढ़वा के 32, हजारीबाग के 24, पाकुड़ के 23, बोकारो के 19, प0 सिंहभूम के 17, गुमला के 16, चतरा के 11, पलामू के 10, सरायकेला के 9, रांची के 8, कोडरमा के 7, ईस्ट सिंहभूम के 3, खूंटी के 1, अन्य 13 प्रवासी श्रमिकों का आगमन विशेष ट्रेन के माध्यम से जसीडीह स्टेशन पर हुआ.

साथ ही गोवा के कारमली से कुल 1638 प्रवासी श्रमिकों में गुमला के 457, सिमडेगा के 438, साहेबगंज के 108, बोकारो के 84, गोड्डा के 66, पाकुड़ के 55, पलामू के 54, गढ़वा के 52, रांची के 50, खूंटी के 38, गिरिडीह के 34, धनबाद के 33, हजारीबाग के 32, जामताड़ा के 19, लातेहार के 19, चतरा के 18, देवघर के 17, कोडरमा के 17, प0 सिहंभूम के 15, ईस्ट सिंहभूम के 11, दुमका के 10, लोहरदगा के 3, सरायकेला के 3, रामगढ़ के 1, अन्य 4 प्रवासी श्रमिकों का स्वागत जसीडीह स्टेशन पर किया गया.

इस दौरान आने वाले सभी मजदूरों के बीच नास्ता, पानी व ओ0आर0एस के पैकेट का वितरण करते हुए सभी को 14 दिनों तक क्वारंटाइन का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया गया.

इसके अलावे उपायुक्त ने आगे कहा कि मास्क का उपयोग कर व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर हीं हम इस कोरोना नामक महामारी को हराकर इस पर जीत हासिल कर सकते है. इसलिए आवश्यक है कि हम सभी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन एवं चिकित्सकों द्वारा दिए गए चिकित्सकीय परामर्श का अक्षरशः पालन करें एवं स्वस्थ व सुरक्षित रहें.

श्रमिकों के आगमन को लेकर जसीडीह रेलवे स्टेशन परिसर को पूर्ण रूप से सैनेटाइजड किया गया है एवं सोशल डिस्टेंसिंग के पालन हेतु वैरिकेडिंग कर जगह-जगह पर गोल घेरा का निर्माण कराया गया है. इसके अलावे सुरक्षित व्यवस्था व विधि-व्यवस्था संधारण हेतु जसीडीह स्टेशन परिसर में पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों की टीम के साथ दण्डाधिकारी एवं सुरक्षाकर्मियों की तैनात पूर्व से ही कि गई थी.

श्रमिकों के आने के पश्चात सर्वप्रथम स्वास्थ्य जांच के उपरांत सभी के लिए फूड पैकेट व पेयजल की व्यवस्था रेलवे स्टेशन पर ही कि गई थी. जिसके उपरांत स्टेशन परिसर से अपने-अपने जिलों के लिए निर्धारित सेनेटाइज्ड बसों में बैठाकर मजदूरों को घर के लिए रवाना किया गया. इससे पहले सभी प्रवासी श्रमिकों को मकेएस कंस्ट्रक्शन द्वारा भोजन का पैकेट, पानी का बोतल भी उपलब्ध कराने में जिला प्रशासन का सहयोग किया गया.

बाहर से यहां आने वाले सभी मजदूरों एवं यहां के लोगों के स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिला प्रशासन द्वारा सभी एहतियाती उपाय अपनाये गए हैं. इसलिए किसी भी व्यक्ति को घबराने या पैनिक होने की कोई आवश्यकता नहीं है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से आने वाले सभी मजदूरों को उनके गंतव्य स्थान तक भेजने हेतु प्रयोग किये जाने वाले बसों को पूर्णतः सेनेटाइज्ड कर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया है.

उपायुक्त  नैंसी सहाय के द्वारा देवघर जिला के सभी अधिकारियों, चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मियों, सुरक्षाकर्मियों, सफाई कर्मियों, व अन्य सभी कर्मियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा गया कि कोविड-19 से बचाव के इस जंग में जिस प्रकार सभी ने बेहतर टीम भावना के साथ कार्य किया है, वह वाकई काबिले तारीफ है.

सभी के सहयोग से हीं हम कोरोना नामक इस महामारी का डटकर मुकाबला कर पा रहे हैं. संकट की इस घड़ी में निज हित से परे हटकर सभी बेहतर कार्य कर रहे हैं. आशा है कि इसी प्रकार आप सभी के द्वारा सेवा भाव व टीम भावना के साथ किये गए कार्य व परस्पर सहयोग से हम जल्द हीं कोरोना नामक महामारी को हरा कर इस पर जीत हासिल कर पायेंगे.

इस मौके पर उपरोक्त के अलावे अनुमंडल पदाधिकारी  विशाल सागर, प्रशिक्षु आई.ए.एस   रवि आनंद प्रशिक्षु आई.ए.एस  संदीप मीना, जिला परिवहन पदाधिकारी   फिल्ब्यूश बारला, रेलवे के अधिकारी, मानस कुमार मिश्रा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी   रवि कुमार, जिला खनन पदाधिकारी  राजेश कुमार, जिला योजना पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, सहित विभिन्न अधिकारी, कर्मी आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

LOC पर हाई अलर्ट, सीमा पार से हमलों की आशंका

Next Post

अनलॉक-1 के पहले दिन बढ़ी वाहनों की संख्या, जाम में लोगों के छूटे पसीने

Next Post
अनलॉक-1 के पहले दिन बढ़ी वाहनों की संख्या, जाम में लोगों के छूटे पसीने

अनलॉक-1 के पहले दिन बढ़ी वाहनों की संख्या, जाम में लोगों के छूटे पसीने

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d