BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रोजगार सेतु पोर्टल पर लगभग एक लाख 30 हजार प्रवासी श्रमिक पंजीकृत

by bnnbharat.com
July 14, 2020
in समाचार
रोजगार सेतु पोर्टल पर लगभग एक लाख 30 हजार प्रवासी श्रमिक पंजीकृत
Share on FacebookShare on Twitter

ग्वालियर: वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से अन्य प्रान्तों से मध्यप्रदेश में अपने घर लौटकर आए प्रवासी श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराने के लिए प्रदेश सरकार ने पुख्ता इंतजाम किए हैं.

सरकार ने प्रवासी श्रमिकों को पंजीकृत करने के लिए “रोजगार सेतु पोर्टल”  बनाया है. हर जिले में इस पोर्टल पर प्रवासी श्रमिकों का पंजीयन कर जरूरतमंद श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराया जा रहा है. ग्वालियर एवं चंबल संभाग में अब तक रोजगार सेतु पोर्टल पर लगभग एक लाख 30 हजार प्रवासी श्रमिक पंजीकृत हो चुके हैं.

इस पोर्टल पर रोजगार देने वाले नियोजकों को भी पंजीकृत किया जा रहा है, जिससे कुशल अकुशल एवं हुनरमंद श्रमिकों को उनकी इच्छा के अनुसार काम मिल सकें.

साथ ही महात्मागांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी तथा सरकार की अन्य योजनाओं के तहत भी जरूरतमंद श्रमिकों को उनकी ग्राम पंचायत के अंतर्गत ही रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है. रोजगार सेतु पोर्टल पर ग्वालियर एवं चंबल संभाग में 3 हजार 203 नियोजक अब तक अपना पंजीयन करा चुके हैं.

जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्वलियर जिले में रोजगार सेतु पोर्टल पर अब तक 8 हजार 565 प्रवासी श्रमिकों एवं 859 नियोजकों का पंजीयन हो चुका है.

इसी तरह दतिया जिले में 12 हजार 872 प्रवासी श्रमिक व 419 नियोजक, शिवपुरी जिले में 8 हजार 377 श्रमिक व 326 नियोजक, गुना जिले में 9 हजार 71 श्रमिक व 361 नियोजक एवं अशोकनगर जिले में 2 हजार 316 प्रवासी श्रमिक व 102 नियोजकों का अब तक पंजीयन हो चुका है.

चंबल संभाग के मुरैना जिले में रोजगार सेतु पोर्टल पर 47 हजार 747 प्रवासी श्रमिक व 523 नियोजक, भिण्ड जिले में 28 हजार 73 श्रमिक व 375 नियोजक एवं श्योपुर जिले के अंतर्गत 12 हजार 888 प्रवासी श्रमिक व 238 नियोजको का पंजीयन हुआ है.

रोजगार सेतु पोर्टल पर पंजीकृत जरूरतमंद प्रवासी श्रमिकों को रोजगार भी दिया जा रहा है. मसलन ग्वालियर जिले में 1346 जरूरतमंद प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दिया जा रहा है.  इसी तरह ग्वलियर – चंबल संभाग के अन्य जिलों में भी प्रवासी श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना वैक्सीन के ट्रायल में शामिल होंगे ठाकुर फणीश्वर सिंह

Next Post

प्रवासी श्रमिकों को रोजगार के लिए दिया जायेगा प्रशिक्षण

Next Post
प्रवासी श्रमिकों को रोजगार के लिए दिया जायेगा प्रशिक्षण

प्रवासी श्रमिकों को रोजगार के लिए दिया जायेगा प्रशिक्षण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d