BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

धान, मूंग व उरद बीज वितरण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश

by bnnbharat.com
June 19, 2020
in समाचार
धान, मूंग व उरद बीज वितरण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: उपायुक्त नैंसी सहाय ने कृषि पदाधिकारी को खरीफ, 2020 में बीज विनिमय एवं वितरण योजना अन्तर्गत अनुदानित दर पर प्राप्त धान, मूंग, एवं उरद बीज की वितरण को लेकर आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया है.

साथ ही कृषि पदाधिकारी एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी को निदेशित किया है कि आपसी समन्वय स्थापित करते हुए पारदर्शी तरीके से सभी पैक्सों में ससमय बीजों का वितरण करें.

इसके अलावे उपायुक्त ने सभी प्रखण्डों के  कृषि पदाधिकारी एवं प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी अपने-अपने प्रखण्डों में स्थित पैक्सों पर निगरानी एवं एवं शत प्रतिशत बीज का वितरण ससमय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

साथ हीं कृषि विज्ञान केन्द्र, सुजानी के वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान को जिला कृषि पदाधिकारी के सहयोग से प्रत्येक प्रखण्ड में 205 हे0 में बीज ग्राम स्थापित करने का निदेश दिया गया.

इस संबंध में प्रखण्ड स्तर पर सात दिनों के अंदर प्रगतिशील किसानों की सूची प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया.

इसके अलावे जिला सहकारिता पदाधिकारी टमहमिक के तरह सभी प्रखण्डों में टमहमिक का आउटलेट खोलने का निदेश दिया गया. इस क्रम में जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गयी कि त्रिकूट कृषक उत्पादन कम्पनी लि0 मधुपुर एवं मधुपुर कृषक एवं सब्जी उत्पादक स्वावलंबी सहकारी समिति लि0 साप्तर, मधुपुर को प्रखंड परिषद या किसी अन्य सार्वजनिक स्थान पर आउटलेट खोलने हेतु अंचलाधिकारी, मधुपुर से सम्पर्क स्थापित कर तुरंत इस दिशा में फरवर्ड  करने निदेश दिया गया.

उपायुक्त नैंसी सहाय ने जिला कृषि पदाधिकारी को कृषकों को पीएम किसान योजना अन्तर्गत निबंधित किसानों को अग्रणी जिला प्रबंधक के साथ समन्वय स्थापित कर केसीसी से आच्छादित करने का निदेश दिया.

जिला मत्स्य पदाधिकारी एवं जिला गव्य विकास पदाधिकारी ने नाबार्ड के निदेशानुसार स्केल ऑफ फिनांस हेतु आवश्यक संसोधन का अनुरोध किया, क्योंकि किसानों का कृषि के अलावे मत्स्य एवं गव्य के विभिन्न अवयवों पर भी केसीसी का प्रावधान वर्तमान वित्तीय वर्ष में किया गया है. आवश्यक संसाधन हेतु इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देशित किया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जनजातीय समाज का हर 86 में एक बच्चा सिकल सेल से पीड़ित

Next Post

अनुकंपा व पेंशन से जुड़े मामलों को न रखें लंबितः उपायुक्त

Next Post
अनुकंपा व पेंशन से जुड़े मामलों को न रखें लंबितः उपायुक्त

अनुकंपा व पेंशन से जुड़े मामलों को न रखें लंबितः उपायुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d