रांंची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 3 मई तक देशव्यापी लॉकडाउन का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समर्थन किया है. उन्होंने कहा है कि कोरोना से लड़ने के लिए लॉकडाउन की अवधि का बढ़ना जरूरी है. हमें इसका सख्ती से पालन करना है.
बढ़े हुए लॉकडाउन अवधि में राज्य के बाहर और अंदर किसी भी लोगों को कोई दिक्कत नहीं हो, इसके लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है.
सीएम ने कहा है कि सरकार प्रयासरत है कि राज्य में सामाजिक सुरक्षा सुदृढ़ करने के साथ बाहर रह रहे श्रमिक भाईयों-बहनों को आर्थिक मदद पहुंचाए जाए.
Also Read This: 8 महीने का बच्चा हुआ कोरोना पॉजिटिव
इन मजदूरों के लिए भी डीबीटी के माध्यम से आर्थिक मदद पहुंचाने की दिशा में सरकार काम कर रही है. बता दें कि सोमवार शाम को ही मुख्यमंत्री ने इस बात का ऐलान किया था कि देश के निर्णय के साथ ही राज्य सरकार चलेगी.
सुरक्षित रहें, अफवाहों पर ध्यान न दें-
मुख्यमंत्री सोरेन ने लॉकड़ाउन की बढ़ी अवधि में लोगों को सुरक्षित रहने का एकबार फिर से बात कही है. उन्होंने कहा है कि अगर कोरोना से जंग जीतनी है, तो लोग ज्यादा से ज्यादा घर पर रहें. जब बहुत ही जरूरी है, तो ही वे घऱ से बाहर निकले. साथ ही किसी तरह के अफवाहों पर भी ध्यान नहीं देने की अपील हेमंत ने की है.
Also Read This: CM केजरीवाल ने कहा, पूर्ण बंदी दिल्ली में पूरी तरह लागू होगी
भारत रत्न’ बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी को नमन
मुख्यमंत्री ने वंचितों और शोषितों को सामाजिक समरूपता के लिए बल देने वाले संविधान निर्माता ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर को उनकी जंयती पर नमन किया है.

