BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जांच का दायरा बढ़ाने की आवश्यकता, रैट, आरटीपीसीआर और ट्रूनेट का करेंगे भरपूर इस्तेमाल-स्वास्थ्य मंत्री

by bnnbharat.com
April 14, 2021
in समाचार
स्वास्थ्य मंत्री ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया, अधिकारियों को दिशा-निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया, अधिकारियों को दिशा-निर्देश

Share on FacebookShare on Twitter

कोरोना संक्रमण पर अंकुश को लेकर की बैठक

जमशेदपुर:- बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण के दूसरे चक्र को देखते हुए परिसदन, जमशेदपुर में  स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने जिला उपायुक्त, एसएसपी, सिविल सर्जन व स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी तथा जिले के निजी चिकित्सा संस्थान के संचालकों के साथ बैठक कर जिले में उपलब्ध चिकित्सीय संसाधनों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए . बैठक में मुख्य रूप से कोरोना मरीजों के इलाज़ हेतु आइसोलेसन वार्ड बढ़ाने, निजी अस्पतालों में कोविड मरीजों के इलाज हेतु व्यवस्था सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई. माननीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि आपदा को अवसर में बदलकर अर्थ दोहन करने वाले निजी अस्पताल- नर्सिंग होम पर सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी . उन्होने कहा कि यह समय मानव कल्याण में हम सभी के समुचित भागीदारी का है ऐसे में कोरोना के इलाज के नाम पर निजी अस्पताल मुद्रादोहन ना करें बल्कि जनकल्याण में अपनी भागीदारी निभायें अन्यथा क्लिनिकल एस्टेबलिशमेंट एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए वैसे चिकित्सकीय संस्थानों का निबंधन रद्द करने की कार्रवाई की जायेगी . उन्होने सभी अस्पताल संचालकों को कोरोना के इलाज हेतु उपलब्ध बेड, इलाज का रेट चार्ट के साथ ही मरीजों का बुलेटीन डिस्प्ले करने के निर्देश दिए .

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जांच का दायरा बढ़ाने की आवश्यकता है, जिसको देखते हुए रैट, आरटीपीसीआर और ट्रूनेट इन तीनों विकल्पों का भरपूर इस्तेमाल करते हुए ज्यादा से ज्यादा कोविड-19 जांच करने का निर्देश दिया गया है ताकि सही समय पर जांच करते हुए कोरोना संक्रमण के प्रसार पर रोकथाम लगाया जा सके . साथ ही बैकलॉग कोविड-19 जांच को 4 अधिग्रहित निजी लैब की मदद लेते हुए पूरा करने हेतु निदेशित किया गया . बंद पड़े मेडिका अस्पताल को 80 बेड के वेंटिलेटर व ऑक्सीजन युक्त बेड के साथ जल्द शुरू करने पर विमर्श किया गया . इसके अलावा जादूगोड़ा यूसील में भी 30 बेड कोरोना मरीजों के लिए उप्लब्ध होने की जानकारी बैठक में दी गई. माननीय मंत्री ने कहा कि टीएमएच, टाटा मोटर्स, उमा सुपर स्पेसियलिटी तथा अन्य निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन युक्त बेड बढ़ाने का निर्देश दिया गया है . उन्होंने कहा कि कोरोना का दूसरा चक्र काफी खतरनाक है ऐसे में राज्य सरकार सभी झारखंडवासियों की सुरक्षा को लेकर काफी सजग है वहीं लोगों से भी अपील करते हुए उन्होने कहा कि अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घर से बाहर निकलने पर हमेशा मास्क का इस्तेमाल करें तथा आवश्यक रूप से सामाजिक दूरी के नियमों का अनुपालन करें .

बन्ना गुप्ता ने  अपने विधायक निधि से 10 लाख रुपए कोरोना जांच के लिए जरूरी संसाधनों के लिए दिए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना से बचने के लिए किया गया जागरूक

Next Post

कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए अब पुलिस की भी होगी सख्ती

Next Post
CORONA UPDATE INDIA: संक्रमितों की संख्या 60 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में सामने आए 82170 नए मामले

कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए अब पुलिस की भी होगी सख्ती

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d