BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आधुनिकता के दौर में भाषा, संस्कृति व पहचान को बचाये रखने की जरूरत: राज्यपाल

by bnnbharat.com
February 13, 2020
in समाचार
आधुनिकता के दौर में भाषा, संस्कृति व पहचान को बचाये रखने की जरूरत: राज्यपाल
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि आधुनिकता के दौर में हमें अपनी भाषा और संस्कृति, जो हमारी पहचान है उसको बचाए रखने की जरूरत है.

राज्यपाल आज बाबा तिलका मांझी मेमोरियल समिति द्वारा आयोजित 270वां शहीद बाबा तिलक मांझी जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि, उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रही थी.

राज्यपाल ने बाबा तिलका मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और श्रद्धासुमन अर्पित की. बाबा तिलकागढ़, हलुदबनी, परसुडीह, जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची राज्यपाल का पारंपरिक लोकगीत एवं लोकनृत्य के साथ स्थानीय लोगों ने स्वागत किया.

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सर्वप्रथम माननीय राज्यपाल ने बाबा तिलका मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

राज्यपाल ने मौके पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड वीरों की भूमि है. इस धरती पर हर सदी में ऐसे ऐसे वीरों ने जन्म लिया है, जिन्होंने माटी और समाज की लड़ाई खातिर अपने प्राण न्योछावर कर दिए. इतिहास में 1857 के सिपाही विद्रोह को स्वतंत्रा का पहला संग्राम बताया जाता है परन्तु 1755 में ही यहां के आदिवासियों ने अंग्रेजों से संग्राम किया है.

इतिहासकारों ने उसे इतिहास में जगह नहीं दिया, यह विडंबना का विषय है. उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय के भगवान बिरसा मुंडा, बाबा तिलका मांझी, सिद्धू कान्हू, चांद-भैरव जैसे वीर महापुरुषों ने अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की लड़ाई लड़ी थी, जिसको भारतीय इतिहास में रेखांकित करने की जरूरत है. जिन वीरों ने अंग्रेजों से लोहा लेते हुए प्राण न्योछावर किए… उन सभी को नमन करती हूं.

राज्यपाल ने कहा कि आदिवासी स्वाभिमानी होते हैं, महात्मा गांधी के साथ स्वतंत्रता संग्राम में टाना भगत का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. मैं खुद को सौभाग्यशाली समझती हूं कि मैं भी इस संस्कृति से हूं.

राज्यपाल ने तिलकागढ़ के संबंध में बताते हुए कहा कि यह गांव सन् 1976 से ही नशा मुक्त गांव है, सभी एक-दूसरे से सहयोगात्मक भाव रखते हैं. राज्यपाल ने कहा कि नशा के प्रति आकर्षण नहीं होने देना चाहिए, इस दिशा में सरकार भी लोगों को जागरूक करना का प्रयास कर रही है. सामाजिक, आर्थिक सुधार के लिए सरकार के साथ-साथ हमें भी आगे आना होगा. सरकार द्वारा आदिवासियों के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन हमें भी अपने स्तर से अपने विकास के लिए प्रयास करने होंगे. आदिवासी समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक होने की जरूरत है.

कार्यक्रम में उपस्थित आदिवासी महिलाओं, बच्चों एवं समाज के वरिष्ठ नागरिकों से आह्वान किया कि वे समाज में शिक्षा का प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान दें. उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज से ही राज्य और देश का विकास संभव है.

राज्यपाल ने कहा कि इस गांव के बच्चे खेल में भी आगे हैं, यहां प्रशासन के सहयोग से तिलका मांझी स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा. सिद्धू कान्हू विद्यालय के विस्तार का उन्होंने निर्देश दिया. इस गांव में चोरी की घटना नहीं होती है, समाज में एसी ही मानवता होनी चाहिए. ये अपनापन बना रहे, जिंदगी जीने की कला ऐसी ही होनी चाहिए.

इस अवसर पर उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट, ग्रामीण एसपी पियूष पांडेय, तिलका मांझी मेमोरियल समिति के अध्यक्ष, पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी, जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह तथा अन्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

17 फरवरी को जेवीएम के भाजपा में विलय के अवसर पर पूरे प्रदेश से भाजपा के हजारों कार्यकर्ता इस मिलन समारोह में करेंगे शिरकत

Next Post

परिश्रम ही वास्तविक पूंजी है: जिला शिक्षा पदाधिकारी

Next Post
परिश्रम ही वास्तविक पूंजी है: जिला शिक्षा पदाधिकारी

परिश्रम ही वास्तविक पूंजी है: जिला शिक्षा पदाधिकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d