BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राज्य के सभी ताकतों और क्षमताओं को एक सूत्र में बांधने की जरूरत: हेमंत सोरेन

by bnnbharat.com
February 29, 2020
in Uncategorized
राज्य के सभी ताकतों और क्षमताओं को एक सूत्र में बांधने की जरूरत: हेमंत सोरेन

राज्य के सभी ताकतों और क्षमताओं को एक सूत्र में बांधने की जरूरत: हेमंत सोरेन

Share on FacebookShare on Twitter
  • राज्य की आंतरिक शक्ति को मजबूत कर आगे बढ़ना है

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार राज्य के आंतरिक शक्तियों को मजबूत करेगी. यह आंतरिक शक्ति चाहे जिस रूप में हो, पर्यटन का क्षेत्र हो या नौजवान हो, प्रकृति के अंदर जो भी चीजें झारखंड को कुदरत ने दी हैं उसे उभारना ही सरकार की प्राथमिकता है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम झारखंड के लोग दूसरों के बदौलत नहीं बल्कि अपनी मेहनत के बदौलत अपने हाथों से विकास की लंबी लकीर खीचेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पास किसी भी चीज की कमी नहीं है. हमारे नौजवान मेहनतकश और ईमानदार हैं, राज्य के युवाओं में हुनर और काबिलियत की कमी नहीं है. हमें राज्य के सभी ताकतों और सभी क्षमताओं को एक सूत्र में बांधने की आवश्यकता है. उक्त बातें मुख्यमंत्री ने आज दो दिवसीय ऐतिहासिक रजरप्पा महोत्सव में अपने संबोधन में कही.

झारखंड सिर्फ खनिज संपदा के लिए ही नहीं बल्कि प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी पहचाना जाए हमें ऐसी छवि बनानी है

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि बहुत जल्द ही राज्य में चीजें बदलेंगी. जो दिखेगा भी और महसूस भी होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड सिर्फ खनिज संपदा के लिए ही नहीं बल्कि प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी पहचाना जाए हमें ऐसी छवि बनानी है. उन्होंने कहा कि झारखंड की संस्कृति और परंपरा काफी पुरानी और लोकप्रिय है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यहां बोलना और चलना ही संगीत है. झारखंड के लोग अपनी संस्कृति और परंपरा को अपने सीने से लगाएं रहते हैं. राज्यवासियों ने यहां की सभ्यता और संस्कृति को अक्षुण्ण रखने के लिए पूरी समर्पण और निष्ठा को बनाए रखा है. हमारे इस राज्य में कई ऐसी तीर्थ स्थल और पर्यटन स्थल हैं जिसकी जानकारी हमें देश में जन-जन तक पहुंचानी है.

राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि इस दो दिवसीय ऐतिहासिक रजरप्पा महोत्सव कार्यक्रम का पूरा लाभ राज्य को मिले हमें यह प्रयत्न करना चाहिए. यह महोत्सव प्रचार-प्रसार का माध्यम बन दूर तक गूंजेगी. विश्व के मानचित्र में रजरप्पा एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल बने यह सरकार की सोच है. इसके लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी.

हमारी सरकार रजरप्पा को एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने का कार्य करेगी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार रजरप्पा को एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने का कार्य करेगी. रजरप्पा के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों को भी विकसित कर देश-विदेश तक इसका प्रचार-प्रसार किया जाए यह सुनिश्चित करना है. रजरप्पा को देश-विदेश के मानचित्र में स्थापित करने की आवश्यकता है.

मां छिन्नमस्तिका का आशीर्वाद और कृपा देश के कोने-कोने से पहुंचे श्रद्धालुओं पर बनी रहती है

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि रामगढ़ मेरा गृह जिला भी है और जन्मभूमि भी है. झारखंड के लोग रजरप्पा को न जाने ऐसा हो नहीं सकता है. श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी सिद्धपीठ रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका का मंदिर पूरे देश में प्राचीन काल से ही अहम स्थान रखता है. मां छिन्नमस्तिका का आशीर्वाद और कृपा देश के कोने-कोने से पहुंचे श्रद्धालुओं पर बनी रहती है.

मां छिन्नमस्तिका से राज्य वासियों के सुख समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मैं भी आज सिद्धपीठ रजरप्पा मंदिर स्थित मां छिन्नमस्तिका पहुंचकर पूजा अर्चना कर झारखंडवासियों की सुख समृद्धि और प्रगति के लिए मां से आराधना की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने मां से आशीर्वाद मांगा है कि राज्य में कोई भी भूखा ना रहे, अशिक्षित ना रहे, शिक्षा से वंचित ना रहे, दवा से वंचित ना रहे, हर हाथ में काम हो हर हाथ में रोजगार हो. सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर लोग आगे बढ़े, राज्य की जनता के चेहरे पे मुस्कान हो यही कामना मां छिन्नमस्तिका से मैंने किया है.

जन आकांक्षाओं को पूरा करेगी वर्तमान सरकार

इस अवसर पर रामगढ़ की विधायक ममता देवी ने कहा कि यह दो दिवसीय रजरप्पा महोत्सव ऐतिहासिक महोत्सव के रूप में जाना जाता है. भैरवी, भेड़ा और दामोदर नदी के संगम पर सिद्धपीठ रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर स्थापित है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह महोत्सव मील का पत्थर साबित होगा. उन्होंने कहा कि रामगढ़वासी मां छिन्नमस्तिका की गोद में रहते हैं. वर्तमान सरकार रजरप्पा का भव्य पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेगी ऐसा मुझे विश्वास है. यहां पर जो भी विकास कार्य हो वह जनहित को मद्देनजर रखते हुए हो यह सुनिश्चित होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य का सर्वांगीण विकास होगा. राज्य की जनता को मुख्यमंत्री से काफी अपेक्षाएं हैं. वर्तमान सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रामगढ़ जिले के विकास योजनाओं के लिए लगभग 200 करोड़ की राशि के शिलापट्ट का अनावरण किया.

इससे पहले इस दो दिवसीय रजरप्पा महोत्सव का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया. इस अवसर पर पदम्श्री मधु मंसूरी हंसमुख ने झारखंड बंदना गीत के रूप में “झारखंड कर कोरा” गाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पदम्श्री मधु मंसूरी हंसमुख को स्मृति चिन्ह तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया.

इस अवसर पर स्वागत भाषण उपायुक्त रामगढ़ संदीप सिंह ने दिया. उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया साथ ही मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह और पुस्तक भेंट कर सम्मान प्रकट किया. रामगढ़ जिला प्रशासन के द्वारा रामगढ़ जिले के पर्यटन स्थल सहित अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं से समाहित कॉफी टेबल बुक और कैलेंडर का भी विमोचन मुख्यमंत्री ने किया.

इस अवसर पर विधायक अम्बा प्रसाद, विधायक जेपी पटेल, पूर्व विधायक जोगेंद्र महतो, अर्जुन राम महतो, डाक अध्यक्ष शशि शालिनी कुजूर सहित कई गणमान्य एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

किसानों को केसीसी ऋण की जानकारी दी गई

Next Post

झारखंड की रत्नगर्भा धरती में पर्यटन की असीम संभावनाएं: बन्ना गुप्ता

Next Post
झारखंड की रत्नगर्भा धरती में पर्यटन की असीम संभावनाएं: बन्ना गुप्ता

झारखंड की रत्नगर्भा धरती में पर्यटन की असीम संभावनाएं: बन्ना गुप्ता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d