BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नीलकंठ भानु प्रकाश ने शकुंतला देवी से भी तेज कैलकुलेशन कर सबको चौंकाया

दुनिया के सबसे तेज ह्यूमन कैलकुलेटर का टाइटल जीता है नीलकंठ भानु ने

by bnnbharat.com
August 25, 2020
in Uncategorized
नीलकंठ भानु प्रकाश ने शकुंतला देवी से भी तेज कैलकुलेशन कर सबको चौंकाया
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: हैदराबाद के रहने वाले नीलकंठ भानु प्रकाश ने दावा किया है कि उन्‍होंने स्‍कॉट फ्लेंसबर्ग और शकुंतला देवी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. नीलकंठ ने हाल ही में दुनिया के सबसे तेज ह्यूमन कैलकुलेटर का टाइटल जीता है.

दरअलस नीलकंठ भानु प्रकाश को गणित (Mathematics) के सवाल हल करने या लंबी कैलकुलेशन चुटकियों में करने में महारत हैं. वह बिना कैलकुलेटर के भी बड़ी कैलकुलेशन कर सकते हैं. अपने इसी हुनर के बदौलत नीलंकठ ने हाल ही में दुनिया के सबसे तेज ह्यूमन कैलकुलेटर (Human Calculator) का टाइटल जीता है.

माइंड स्‍पोर्ट्स ओलंपियाड 2020 में जीता गोल्‍ड मेडल:

लंदन में पिछले दिनों माइंड स्‍पोर्ट्स ओलंपियाड 2020 का आयोजन हुआ था. इसमें नीलकंठ भानु प्रकाश ने भारत के लिए गोल्‍ड मेडल जीता है. इस प्रतियोगिता में नीलकंठ ने पहला स्‍थान पाया है. लंदन में हुई इस प्रतियोगिता में 13 देशों ने हिस्‍सा लिया था. नीलकंठ भानु प्रकाश ने दिल्ली के सेंट स्‍टीफन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया है.

भानु बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाते भी हैं:

नीकंठ का दावा है कि यह पहली बार है जब भारत ने मेंटल कैलकुलेशन वर्ल्‍ड वर्ल्‍ड चैंपियनशिप में गोल्‍ड मेडल जीता है. नीलकंठ के मुताबिक उसने स्‍कॉट फ्लेंसबर्ग और शकुंतला देवी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. नीलकंठ 21 साल के हैं और उनके नाम सबसे तेज कैलकुलेशन करने का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड भी है.

नीलकंठ भानु प्रकाश बच्‍चों को ऑनलाइन क्‍लासेज के जरिये पढ़ाते भी हैं. उनका कहना है कि वह एक मैथ लैब बनाना चाहते हैं. इसके जरिये वह हजारों बच्‍चों तक अपनी पहुंच बनाना चाहते हैं. इसके जरिये वह बच्‍चों को मैथ पढ़ाकर उससे उनके प्‍यार को बढ़ाना चाहते हैं. वह कहते हैं कि भारत के सरकारी स्‍कूल में पढ़ने वाले प्रत्‍येक 4 में से 3 बच्‍चों को मैथ समझने में दिक्‍कत होती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

56 करोड़ की लागत से बना देश के सबसे बड़े रोपवे का उद्घाटन

Next Post

महाराष्ट्र: रायगढ़ जिले में ढही 5 मंजिला इमारत, 2 की मौत, 18 के फंसे होने की आशंका

Next Post
महाराष्ट्र: रायगढ़ जिले में ढही 5 मंजिला इमारत, 2 की मौत, 18 के फंसे होने की आशंका

महाराष्ट्र: रायगढ़ जिले में ढही 5 मंजिला इमारत, 2 की मौत, 18 के फंसे होने की आशंका

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d