रांची: सदन पूरी तरह से गर्म था, आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी था. तभी नीलकंठ सिंह मुंडा उठे और अपनी बातें रखनी शुरू कर दी. उन्होंने कहा कि महोदय, हमलोग माननीय हैं, वोटरों ने हमें चुनकर भेजने का काम किया है. सदन के अंदर माननीय सदस्य को गाली देना कहीं से भी उचित नहीं है. सारी बातों को कहने के बाद उन्होंने अचानक कहा कि महोदय हम पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की कसम खाकर कहते हैं कि सत्ता पक्ष की ओर से माननीय को गाली दी गयी है.
Also Read This: हेमंत सरकार के चेहरे से नकाब हटा, महिलाओं पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण: संजय सेठ
सीपी सिंह को टारगेट करके क्या मिलेगा ?
सदन में सीपी सिंह ने कहा कि मुझे टारगेट करके आपलोगों को क्या मिलेगा? ये सीपी सिंह के संस्कार है, कि कुछ नहीं बोलता हूं. जब आपलोग बोलते हैं तो हम चुप रहते हैं, मैं कुछ बोलूं तो पिन ड्रॉप सायलेंंस होना चाहिए. इस बीच अध्यक्ष ने स्टीफन मरांडी से कुछ कहा. इस पर सिंह ने कहा कि महोदय, आपकी कृपा तो स्टीफन पर बनी हुई है. जहां तक मेरे बोले जाने की बात है तो आप पूरी रिकॉर्डिंग निकाल लीजिए सीपी सिंह सदन में कितना बोला है, पता चल जायेगा. अब मैं चुप रहता हूं, मैं आसन की इज्जत करता हूं, विनती, आग्रह करते हैं कि यदि हमने असंसदीय भाषा का प्रयोग किया है, तो अवश्य माफी मांगूंगा. यदि नहीं तो मैं माफी कतई नहीं मांगूंगा.

