खूंटी: मुरहू प्रखंड हस्सा बगीचा में नीलू फेन्स फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया, सभी टीमों के द्वारा जबरदस्त प्रदर्शन रहा, लेकिन अंतिम फाइनल में सुरूंदा बनाम हस्सा की टीम पहुंची, बेहतर प्रदर्शन के साथ सुरूंदा की टीम 1 गोल से विजयी रही.
मुख्य रूप से उपस्थित नीलू फैंस के संस्थापक एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि नीलू फैंस के माध्यम से सिर्फ फुटबॉल प्रतियोगिता ही नहीं, बल्कि समाज में जो भी बुराइयां एवं कमियां है उसे पूरा करना, क्लब का लक्ष्य है.
उन्होंने कहा कि जरूरतमंद भाइयों एवं बहनों को किसी प्रकार की समस्या होती है तो उसे पूरा करना और इस क्षेत्र और समाज को एक आदर्श गांव बनाना, यही क्लब का लक्ष्य है और इन्होंने सफाई पर भी जोर देते हुए कहा कि गांव में सफाई अभियान और सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाये.
भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष काशीनाथ महतो, महामंत्री विनोद नाग, प्रखंड अध्यक्ष सुरेश अकेला, विजय स्वासी, लोकनाथ मुंडा, गोमेश्वरी पहान, राम बिहारी लाल, राम हरि साव समेत अन्य फैन्स उपस्थित थे.

