नीम एक हर्बल औषधि है. यह कई बीमारियों का आसान इलाज भी है, लेकिन क्या आप यकीन कर सकते हैं कि नीम से डायबिटीज का इलाज भी संभव है? लेकिन यह सच है कि नीम ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में बहुत मददगार है. पिछले साल यानी वर्ष 2018 में जारी अपनी एक रिपोर्ट में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)ने कहा था कि साल 2030 तक डायबिटीज दुनियाभर में लोगों की मृत्यु का सातवां बड़ा कारण बनकर उभर सकती है.
डायबिटीज एक क्रॉनिक डिजीज है, जो मेटाबॉलिज़म से संबंधित होती है. इस बीमारी में हमारे शरीर में ग्लूगोज की मात्रा या कहिए कि ब्लड शुगर की मात्रा बहुत अधिक बढ़ जाती है. अगर वक्त रहते इसे नियंत्रित ना किया जाए तो यह हर्ट फेल्यॉर और हर्ट अटैक का कारण भी बन सकता है. अगर इस बीमारी के बारे काफी लंबे समय बाद पता चले तो इसका पूरा इलाज करना संभव नहीं हो पाता है.
जिन लोगों को डायबिटीज की शिकायत है, उन्हें अपने खान-पान को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए. इस बीमारी से परेशान लोगों के लिए लो शुगर और हाई फाइबर युक्त डायट ही सबसे बेहतर है. इसके साथ ही कई ऐसी प्राकृतिक औषधियां है, जो इस बीमारी को नियंत्रित रखने में मददगार हैं. नीम भी इन्हीं में से एक है. नीम कई प्राकृतिक गुणों का खजाना है. नीम की पत्तियां, निबोली, छाल और लकड़ी तक, इस पेड़ का हर पार्ट हमारे जीवन के लिए उपयोगी है. नीम में ऐंटिसेप्टिक, ऐंटिइंफ्लामेट्री प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं. साथ ही कई स्टडीज यह बात साबित कर चुकी हैं कि नीम के सेवन से शुगर लेवल कम होता है.
नीम का सेवन करने के लिए आप 20 से 25 नीम की पत्तियां लें और इन्हें 5 मिनट तक पीने योग्य पानी में उबालें. पानी की मात्रा आधा लीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए. जब पत्तियां 5 मिनट पानी में उबल जाएंगी तो इसे ठंडा होने दें. पानी का रंग हरा दिखने लगेगा. आप इस पानी को छानकर रख लें और दिन में दो बार इसका सेवन करें.

