BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

टिकट मिलने के बाद कोडरमा पहुंची नीरा यादव, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

by bnnbharat.com
November 12, 2019
in Uncategorized
टिकट मिलने के बाद कोडरमा पहुंची नीरा यादव, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

टिकट मिलने के बाद कोडरमा पहुंची नीरा यादव, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Share on FacebookShare on Twitter

कोडरमा: भाजपा से पुनः टिकट मिलने के पश्चात कोडरमा लौटी शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव का उनके समर्थकों ने महतो अहरा में भव्य स्वागत किया. दो दिन पूर्व ही भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की थी.

जिसमें कोडरमा विधानसभा के लिए एक बार फिर से डॉ नीरा यादव पर भरोसा जताते हुए उन्हें मौका दिया है. जैसे ही ये खबर कोडरमा भाजपा तथा नीरा यादव के समर्थकों को पता चली वे आपस में मिठाईयां बांटने लगे और खुशियां मनाने लगे.

इधर जब कार्यकर्ताओं को पता चला कि वे कोडरमा आने वाली हैं, तो उन्होंने नीरा यादव के स्वागत की तैयारियां शुरू कर दीं. मंगलवार को प्रातः से ही उनके समर्थक महतोआरा में जुटने लगे.

कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए डीजे, ढोल नगाड़े, पटाखों के साथ पूरी तैयारी किए उक्त स्थान पर उनका बेशब्री से इंतजार करने लगे. जैसे ही वे वहां पहुंचीं उनके समर्थक उन्हें पुष्पगुच्छ लेकर उनका स्वागत करने को उमड़ पड़े.

इसके बाद ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’, ‘रघुवर दास जिंदाबाद’, ‘नीरा यादव जिंदाबाद’, ‘हमारा विधायक कैसा हो’ जैसे नारों के साथ उनके समर्थक काफी उत्साहित नजर आए. कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर भी उनका स्वागत किया. कई तो खुशी से झूमते हुए भी नजर आए.

इस अवसर पर नीरा यादव ने भारतीय जनता पार्टी को उनपर पुनः विश्वास जताने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि जिस प्रकार जनता का आशीर्वाद 2014 में मिला था इस बार पुनः आशा है कि जनता मुझे उससे भी अधिक प्यार और आशीर्वाद इस बार के चुनाव में देगी.

उन्होंने कहा कि पार्टी ने इतना बाद दायित्व दिया है उसका मुझे पूरी तरह से निर्वहन करना है. जिस प्रकार से मैने अब तक जनता के विश्वाशों पर खरा उतरने का कार्य किया है आगे भी उसी प्रकार से जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी.

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पूर्व मंत्री उमाकान्त रजक का हुआ जोरदार स्वागत

Next Post

फिल्म ‘तख्त’ में ऐतिहासिक किरदार निभाने जा रहे हैं अनिल कपूर

Next Post
फिल्म ‘तख्त’ में ऐतिहासिक किरदार निभाने जा रहे हैं अनिल कपूर

फिल्म ‘तख्त’ में ऐतिहासिक किरदार निभाने जा रहे हैं अनिल कपूर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d