नई दिल्ली:- नीरज पांडे और फ्राइडे स्टोरीटेलर्स ने ‘स्पेशल ऑप्स 1.5 द हिम्मत स्टोरी’ के लिए आफताब शिवदासानी को साइन कर लिया है! यह उनके शो ‘स्पेशल ऑप्स’ के बाद स्पेशल ऑप्स यूनिवर्स की अगली किस्त है, जिसे पिछले साल डिज़नी हॉटस्टार पर रिलीज़ किया था और सुपरहिट साबित हुआ था. स्पेशल ऑप्स यूनिवर्स के साथ, पहली बार एक नई और अनूठी अवधारणा भारत में लाई गई है.
उत्साहित आफताब, जो पहली किस्त के एक उत्साही प्रशंसक रहे है, उन्होंने साझा किया,’नीरज पांडे जैसे फिल्म निर्माता के साथ उनके बैनर फ्राइडे स्टोरीटेलर्स के तहत काम करना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है. स्पेशल ऑप्स यूनिवर्स का हिस्सा बन कर रोमांचित हूँ, एक शो जिसे मैंने एक दर्शक के रूप में अच्छी तरह से एन्जॉय किया और अब मैं इसकी कास्ट के एक सदस्य के रूप में इसे अनुभव कर रहा हूँ.

