रांची: बुधवार को CBSE द्वारा घोषित दसवीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम में नीरजा सहाय डी ए वी विद्यालय के छात्रों का शानदार प्रदर्शन रहा.
विद्यालय के सृजन प्रीये 96.2% अंको के साथ विद्यालय टॉपर बने, 95% अंकों के साथ राहुल रंजन द्वितीय और 94.8% अंकों के साथ अमन अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहे.
सृजन प्रिये का प्रदर्शन विद्यालय में नए कीर्तिमान के रूप में रहा. गणित में सुप्रिया कुमारी एवं सृजन प्रिये ने परफेक्ट 100 का स्कोर पाया. कुल 151 परीक्षार्थियों में से 15 ने A1 अर्थात 90% व अधिक अंक प्राप्त किए.
विद्यालय के प्राचार्य तरुण कुमार मिश्रा ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों, शिक्षकों, छात्रों व अभिभावकों के अथक परिश्रम की सराहना की तथा भविष्य में और बेहतर करने का आश्वासन दिया और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
प्राचार्य ने संक्रमण के इस विपद काल में परीक्षा परिणाम को सुखद अनुभूति प्रदारक व आशान्वित करने वाला बताया.

