नई दिल्ली:- बॉलीवुड में कपूर खानदान अपनी खास पहचान रखता है. राज कपूर (Raj kapoor) के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) का निधन मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से हो गया. अभी ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के निधन से ही ये परिवार उबर भी नहीं पाया था. मात्र 58 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गए राजीव को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए बॉलीवुड (Bollywood) के कई सितारे कपूर मेंशन (Kapoor Mansion) पहुंचे.
राजीव की भाभियां नीतू सिंह कपूर (Neetu singh) और बबीता कपूर (Babita kapoor) सहित एक्ट्रेस तारा सूतारिया (Tara Sutaria) को भी कपूर मेंशन के बाहर स्पॉट देखा गया.सोशल मीडिया पर अब सबके पहुंचने के वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. अपने चाचा को अंतिम श्रद्धांजलि देने करिश्मा कपूर और करीना कपूर भी पहुंचीं थीं.राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर की शादी बबीता से हुई थी. बबीता और रणधीर की दो बेटियां करीना कपूर और करिश्मा कपूर हैं. दूसरे बेटे ऋषि कपूर की शादी नीतू सिंह से हुई है. नीतू और ऋषि के दो बच्चे हैं. बेटा रणधीर कपूर और बेटी रिद्धीमा कपूर साहनी है.तीसरे बेटे राजीव कपूर की शादी आरती सभरवाल से हुई थी, जो ज्यादा समय तक नहीं चली. तलाक के बाद राजीव ने दोबारा शादी नहीं की. इनकी दो बहनें रितु नंदा और रीमा कपूर हैं. राजीव कपूर के निधन से परिवार सकते में है. फिल्म इंडस्ट्री भी शोकाकुल है. राजीव कपूर को याद कर सेलिब्रिटीज मीडिया के जरिए लगातार श्रद्धांजलि दे रहे हैं. कपूर खानदान के लोग अक्सर एक साथ सेलीब्रेशन करते थे. आखिरी बार राजीव कपूर क्रिसमस सेलीब्रेशन पर साथ देखे गए थे.

