BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दोहरी जिम्मेदारियों को पूरा करने में नीतू को मिली कामयाबी

by bnnbharat.com
September 2, 2020
in समाचार
दोहरी जिम्मेदारियों को पूरा करने में नीतू को मिली कामयाबी
Share on FacebookShare on Twitter

प्रत्येक घर के सर्वे एवं जागरूकता से कोरोना को मिली मात
पोषण गतिविधियों को नहीं होने दिया प्रभावित

पूर्णियां: कोरोना के संक्रमण से जिला भी अछूता नहीं रहा है. समय के साथ कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी भी देखी गयी है. यद्यपि, कोरोना संक्रमण की रोकथाम में स्वास्थ्य विभाग के साथ आईसीडीएस कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है.

कोरोना योद्धाओं के योगदान के कारण जिले के कई क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण नहीं पहुंच सका है, जिसमें जिले के बैसा प्रखंड का मालोपारा पंचायत भी शामिल है. इस सफ़लता के पीछे पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-156 की सेविका नीतू के योगदान को नजरंदाज नहीं किया जा सकता है.

लॉकडाउन के बाद आंगनबाड़ी केन्द्रों के बंद होने के कारण एक तरफ नीतू के ऊपर पोषण सेवाओं को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी थी, तो दूसरी तरफ अपने क्षेत्र को कोरोना से सुरक्षित रखने का भी दबाब था. लेकिन दोनों जिम्मेदारियों को नीतू ने बखूबी निभाया. यही वजह है कि उनका क्षेत्र कोरोना से अछूता भी रहा एवं वह अपने क्षेत्र में पोषण सेवाओं को भी लाभार्थी तक पहुंचाती रही.

सर्वे एवं जागरूकता कोरोना को रोकने में रही मददगार:

सेविका नीतू देवी ने बताया उनके पोषक क्षेत्र की जनसंख्या लगभग 1319 है. जबकि घरों की संख्या 291 हैं. उन्होंने बताया कि वह अपने पोषक क्षेत्र के इन सभी घरों में जाकर सर्वे का कार्य सेवा भाव के साथ की. सर्वे के दौरान उन्होंने घर की मुखिया या महिलाओं से सामाजिक दूरी अपनाकर सर्दी, खांसी, बुखार या अन्य प्रकार की कोई भी अन्य प्रकार की कोई बीमारी होने की जानकारी ली.

साथ ही उन्हें कोरोना से बचाव पर भी जागरूक किया. गृह भ्रमण के दौरान अपने चेहरे पर मास्क, ग्लब्स एवं शारीरिक दूरी का भी उन्होंने पूरा ख्याल रखा. इस दौरान उन्होंने कोरोना के साथ पोषण सेवाओं की भी जानकारी लेती रही. अपने पोषक क्षेत्र में चिन्हित गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों के घरों के दौरा कर उनका ध्यान भी रखा एवं उन तक पोषण सेवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित करायी.

किशोरियां फोन से लेती हैं सलाह:

किशोरावस्था काफी बदलाव का समय होता है. विशेषकर किशोरियों में माहवारी स्वच्छता की जानकारी होना काफी जरुरी है. इस दिशा में भी सेविका नीतू ने सराहनीय प्रयास किया है. नीतू ने बताया कि पोषक क्षेत्रों की किशोरियों को आरोग्य दिवस के दिन आंगनबाड़ी केंद्र पर बुलाकर मासिक धर्म के संबंध में बताया जाता है.

इस दौरान किशोरियों को माहवारी के समय कपड़े का प्रयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि उससे कई तरह की बीमारी या इन्फेक्शन होने की संभावना रहती हैं. उन्होंने बताया कि इस दिशा में वह किशोरियों से व्यक्तिगत तौर पर मिलती हैं एवं उन्हें इसके विषय में जानकारी देती है. इसका असर यह है कि कई किशोरियों उनसे फोन कर इसके विषय में जानकारी लेती हैं.

कुपोषण दूर करने के लिए पौष्टिक आहार लेना है जरूरी: डीपीओं

आईसीडीएस की डीपीओं शोभा सिन्हा ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में पोषण सेवाओं को सुनिश्चित करने में चुनौतियां थी, लेकिन आईसीडीएस कर्मियों ने इस दौरान बेहतर प्रदर्शन किया है.

नीतू भी उन्हीं कर्मियों में से एक है. उन्होंने बताया कि कोरोना के दौर में भी पोषण सेवाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाया गया है. धीरे-धीरे संक्रमण सामान्य होने के साथ सेवाओं की गति को और बढ़ाया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लालू प्रसाद से मिलने आई बाराचट्टी की विधायक को प्रशासन ने किया क्वारंटीन

Next Post

प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार भाजपा प्रदेश कार्यालय में उपस्थित रहने वाले पदाधिकारी, प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी और सह मीडिया के दिवस निर्धारित : प्रदीप वर्मा

Next Post
बहानेबाजी से अपनी नाकामी न छुपाएं, छह माह का हिसाब दे हेमंत सरकार : प्रदीप वर्मा

प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार भाजपा प्रदेश कार्यालय में उपस्थित रहने वाले पदाधिकारी, प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी और सह मीडिया के दिवस निर्धारित : प्रदीप वर्मा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d