BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

संक्रमित मरीज के सभी परिजनों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव : उपायुक्त

सभी मार्ग को पूरी तरह से बंद करते हुए प्रत्येक मार्ग पर दंडाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती की गई है.

by bnnbharat.com
April 28, 2020
in Uncategorized
संक्रमित मरीज के सभी परिजनों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव : उपायुक्त

संक्रमित मरीज के सभी परिजनों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव : उपायुक्त

Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: देवघर की उपायुक्त नैंसी सहाय द्वारा जानकारी दी गई देवघर जिलान्तर्गत अब तक 283 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके है. जिसमे 163 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है. इसके अलावे गम्हरिया और भुरकुंडा गांव के सभी ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है. साथ ही दोनों संक्रमित मरीज कहां-कहां गया है, किससे मिला है, इससे जुड़ी संपूर्ण निगरानी और ट्रेसिंग प्रशासन व स्वस्थ विभाग द्वारा लगातार की जा रही है. इसके अलावे एहतियात के तौर पर दोनों गांव में किसी के भी आने-जाने पर संपूर्ण रूप से पाबंदी लगा दी गई है. साथ ही इससे जुड़ने वाले सभी मार्ग को पूरी तरह से बंद करते हुए प्रत्येक मार्ग पर दंडाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती की गई है.

इसके अलावे उपायुक्त नैंसी सहाय ने जानकारी दी कि कोरोना संक्रमित मरीज के सभी परिजनों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था. जिसमे परिवार के कुल 22 लोगों को चिन्हित किया गया था. सभी जांच रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है. जो कि हम सभी के लिए एक राहत महसूस करने वाली बात है.

कोरोना पॉजिटिव मिलने के पश्चात उक्त दोनों मरीज को बेहतर ईलाज के लिए मां ललिता अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है. जहां सभी सुरक्षात्मक उपायों को अपनाते हुए चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीज का ईलाज किया जा रहा है. वर्तमान में मरीज की स्थिति बिल्कुल स्थिर बनी हुई है. रिपोर्ट के आधार पर मरीज को आईसोलट कर उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है. साथ हीं प्रयास किया जा रहा है कि वह शीघ्र स्वस्थ हो जाए.

उपायुक्त नैंसी सहाय ने सभी कोरोना वारियर्स का आभार प्रकट करते हुए कहा कि दिन हो या रात हम सभी की स्वास्थ्य सुरक्षा में तैनात सभी कर्मी, अधिकारी, पुलिस के जवान, पुलिस पदाधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी, चिकित्सक कोरोना संक्रमित मरीजों के घर या फिर किसी संदिग्ध का सैंपल लेने की कार्यवाही हो, स्क्रीनिंग, सुरक्षा या साफ-सफाई का कार्य, सभी मुस्तैदी से अपने कार्य मे व्यस्त है. अपने कर्तव्यों पर डटे इन कोरोना वारियर्स के चेहरे पर किसी तरह का कोई थकान नहीं दिखती है, जो कि हम सभी के लिए अनुकरणीय है.

वैश्विक आपदा की इस घड़ी में उपायुक्त नैंसी सहाय ने जिलावासियों से आग्रह किया गया है कि सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए अपने घर में हीं सुरक्षित रहें. सबसे महत्वपूर्ण अफवाहों पर विराम लगाने में जिला प्रशासन का सहयोग करें, ताकि अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर उनपर सख्त कार्यवाही की जा सके. वर्तमान समय में बिना पैनिक हुए जिला प्रशासन का सहयोग करें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

संकट की घड़ी में भाजपा नेताओं को ओछी राजनीति से बाज आना चाहिए: कांग्रेस

Next Post

जेपी नड्डा ने कहा, अर्थव्यवस्था की चुनौतियों से निपट रही मोदी सरकार

Next Post
जेपी नड्डा ने कहा, अर्थव्यवस्था की चुनौतियों से निपट रही मोदी सरकार

जेपी नड्डा ने कहा, अर्थव्यवस्था की चुनौतियों से निपट रही मोदी सरकार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d