BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विधानसभा चुनाव में वैश्य समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: शशि शंकर मुन्ना

by bnnbharat.com
September 14, 2020
in समाचार
विधानसभा चुनाव में वैश्य समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: शशि शंकर मुन्ना
Share on FacebookShare on Twitter

मुंगेर: आज जिला वैश्य महासभा मुंगेर के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर बैठक का आयोजन वैश्य समाज के नेता शशि शंकर मुन्ना की अध्यक्षता में स्थानीय आजाद चौक स्थित राजहंस होटल के सभागार में किया गया. बैठक का संचालन शशि कुमार प्रकाश ने किया.

बैठक को संबोधित करते हुए शशि शंकर मुन्ना ने कहा कि लोकतंत्र में संख्या बल का ही महत्व होता है, लगभग 30% एकीकृत वैश्य समाज की आबादी है, लेकिन विभिन्न दलों द्वारा वैश्य समाज की उपेक्षा लगातार किया जा रहा है. ऐसी परिस्थिति में वैश्य समाज को एक विशेष दल का पिछलगू माना जाता है. फिर भी वैश्य की आबादी के अनुरूप विधानसभा में भागीदारी नहीं मिलता है. और उन्होंने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि वैश्य महासभा की बैठक में विभिन्न घटक के जातियों के प्रतिनिधि के रूप में सैकड़ों की संख्या में वैश्य समाज के लोग उपस्थित हुए.जिसमें कई महत्वपूर्ण सुझाव सामने आया और सब ने स्वीकार किया कि अब वैश्य समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

बैठक में सभी दलों के नेतृत्व से मांग किया गया है कि वैश्य समाज को जिस दल द्वारा प्रत्याशी बनाया जाएगा वैश्य समाज पूरी निष्ठा के साथ उस दल का समर्थन करेगी और उनके पक्ष में अपने मताधिकार का प्रयोग करेगी. वही बैठक का संचालन कर रहे शशि प्रकाश ने कहा कि एकता में ही शक्ति होती है, हम एकजुट होकर बिहार विधानसभा चुनाव में अपने शक्ति का प्रदर्शन करेंगे. जिस तरह मुंगेर विधानसभा उपचुनाव 2009 में विश्वनाथ प्रताप गुप्ता को राजद से उम्मीदवार बनाया गया था तो सारे वैश्य समाज ने एकजुट होकर उनके पक्ष में अपने मताधिकार का प्रयोग कर उन्हें जिताने का काम किया था.ठीक उसी तर्ज पर आज भी वैश्य समाज को जिस पार्टी द्वारा अपना प्रत्याशी बनाया जाता है, तो उसकी जीत सुनिश्चित करने के लिए वैश्य समाज कृत संकल्पित होगा.

उन्होंने बताया कि इससे संबंधित प्रस्ताव सभी दलों के प्रमुख को वैश्य समाज द्वारा अवगत कराया जाएगा. वही इस बैठक में मंटू शर्मा, सुबोध ताती, संतोष पोद्दार, पुरुषोत्तम कुमार, विनय कुमार गुड्डू, राजेश कुमार गुप्ता, तनिक पंडित, सुनील सोलंकी, विक्रम शर्मा, गणेश शर्मा, मुरारी केसरी, प्रकाश चंद्र गुप्ता, अमरनाथ भगत, धर्मेंद्र कुमार, राजकुमार राज, वेद प्रकाश गुप्ता, दिनेश कुमार चौरसिया, राकेश नंदन, नवीन भारती सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर बिहार में शोक की लहर

Next Post

फरार नक्सली पप्पू यादव सहित दो अपराधी गिरफ्तार

Next Post
फरार नक्सली पप्पू यादव सहित दो अपराधी गिरफ्तार

फरार नक्सली पप्पू यादव सहित दो अपराधी गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d