BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लापरवाही: हाईटेंशन तार की चपेट में आकर पति-पत्नी की मौत

by bnnbharat.com
July 28, 2020
in Uncategorized
करंट लगने से महिला की मौत, पुलिस कर रही जांच
Share on FacebookShare on Twitter

फतेहपुर: जिले में मंगलवार को बीती रात हाईटेंशन लाईन की टूटे तार से दुकान में लगी आग की चपेट में आने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गयी है. घटना से परिजन बेहाल हैं. ग्रामीण विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोशित हैं. उनका आरोप है कि तमाम शिकायतों के बाद भी विद्युत विभाग ने टूटे हुए तार को ठीक करने के बजाय तार में विद्युत आपूर्ति दे दी जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र के नरौली गांव निवासी उमेश कुमार (40) पुत्र उदयभान व रेनू देवी(35) पत्नी उमेश कुमार भोजन करके दुकान में सोये थे कि अचानक हाईटेंशन लाईन के टूटे तार से हुई शार्टसर्किट से दुकान में आग लग गयी जिसे दौड़कर पत्नी रेनू ने बुझाने का प्रयास किया शोरगुल सुनकर पति उमेश कुमार उसे बचाने की कोशिश करने लगा जिससे आग से झुलस कर दोनों की मौत हो गयी. जब तक परिजनों व ग्रामीणों को पता चलता तब तक दम्पति की मौत हो चुकी थी.

विद्युत विभाग की लापरवाही से आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप है कि टूटे हुए तार की शिकायत विद्युत विभाग के उपकेन्द्र के कर्मचारियों से की गयी थी लेकिन शिकायत के बाद भी कोई कर्मचारी हाईटेंशन के टूटे हुए तार को ठीक करने नहीं आया और विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जिससे यह बड़ी घटना घटित हुई है. घटना के बाद भी विद्युत विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं आया है.

वहीं सूचना पाकर पहुंचे थानाध्यक्ष ने बताया कि बीती देर रात हाईटेंशन लाईन की चपेट में आ जाने से नरौली गांव के उमेश कुमार व उसकी पत्नी रजनो की मौत हुई है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तीव्र रफ्तार हाईवा ने आधा दर्जन गाड़ियों को मारी टक्कर, कोई हताहत नहीं

Next Post

कलयुगी बेटा: पर्स के लिए की पिता की हत्या, गिरफ्तार

Next Post
लोडेड देशी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, मचा हड़कंप

कलयुगी बेटा: पर्स के लिए की पिता की हत्या, गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d