BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्वास्थ्य सुविधा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : जिशान कमर, उपायुक्त

by bnnbharat.com
March 4, 2020
in Uncategorized
स्वास्थ्य सुविधा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : जिशान कमर, उपायुक्त

स्वास्थ्य सुविधा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : जिशान कमर, उपायुक्त

Share on FacebookShare on Twitter

पंकज सिन्हा,

लातेहार: उपायुक्त जिशान कमर की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की गई. बैठक में उपायुक्त कमर ने सबसे पहले चिकित्सकों एवं कर्मियों की जानकारी सीएस से ली एवं ऐसी व्यवस्था विकसित करने का निर्देश दिया जिससे स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके.

बैठक में उपायुक्त कमर ने स्पष्ट निर्देश दिया कि स्वास्थ्य विभाग से संचालित योजनाओं का लाभ लाभुकों तक पहुंचाने में थोड़ी सी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों एवं कर्मियों को पूरी ईमानदारी से कार्य करने की बात कही.

बैठक में उपायुक्त ने अस्पताल में सहिया डेस्क बनाने के लिए सीएस को निर्देशित किया. बैठक के दौरान ममता वाहन की समीक्षा में उपायुक्त कमर ने पाया कि 280 ममता वाहन के एवज में महज 48 ममता वाहन ही कार्य कर रहे है जिस पर उन्होंने इसकी पूरी गहनता से जांच करने का निर्देश दिया.

ममता वाहन के पैसे का भुगतान करने में विलंब को देख कर लेखा प्रबंधक से जानकारी मांगी एवं मनिका लेखा प्रबंधक को फटकार लगायी. इस दौरान उन्होंने कहा कि गलत करने वालों पर सीधे प्राथमिकी दर्ज करें.

बैठक में सीएस को ममता वाहन के मालिकों के साथ बैठक करने एवं ममता वाहनों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया. साथ ही सभी ममता वाहनों का पैसा ससमय भुगतान हो इसको लेकर भी निर्देशित किया. बैठक में जिले के ब्लड बैंक के लाइसेंस की प्रक्रिया आरंभ करने एवं चंदवा एवं महुआडांड़ में ब्लड स्टोरेज खोलने को लेकर भी सीएस को निर्देशित किए.

बैठक में हेल्थ टयूब द्वारा हो रही मरीजों की जांच की उपयोगिता माह के अंत तक सौंपने की बात कही एवं उपयोगिता के आधार पर सभी स्वास्थ्य केन्द्र में हेल्थ टयूब लगाने पर विमर्श किया. बैठक में गर्भवती महिलाओं को नियमित जांच करवाने, आउट सोर्सिंग के तहत कार्य करने वाले कर्मियों को वेतन भुगतान करवाने समेत अन्य स्वास्थ्य सुविधा पर चर्चा कर सीएस एवं अन्य चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

मौके पर उप विकास आयुक्त माधवी मिश्रा, सीएस डा एसपी शर्मा, डीपीएम विजय कुमार, सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी समेत स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

समस्या समाधान को लेकर पदाधिकारियों को किया निर्देशित

Next Post

भारत आने वाले हर नागरिक की होगी जांच: डॉ. हर्षवर्धन

Next Post
भारत आने वाले हर नागरिक की होगी जांच: डॉ. हर्षवर्धन

भारत आने वाले हर नागरिक की होगी जांच: डॉ. हर्षवर्धन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d