BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अस्पताल की लापरवाही: बच्ची का शव नोच रहे कुत्ते, वीडियो वायरल

by bnnbharat.com
November 27, 2020
in समाचार
अस्पताल की लापरवाही: बच्ची का शव नोच रहे कुत्ते, वीडियो वायरल
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी: सरकारी अस्पताल का हाल किसी से छुपा नहीं है. योगी सरकार के मंत्री अस्पताल और स्वास्थ्य सेवाओं के सुधारने के दावे समय-समय पर करते रहते हैं, जिसकी पोल एक वायरल वीडियो खोल रहा है. उत्तर प्रदेश के संभल जिले के एक सरकारी अस्पताल के अंदर एक बच्ची के शव को आवारा कुत्ते द्वारा नोंचने का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है.

घटना गुरुवार की है. सड़क दुर्घटना के बाद लड़की को अस्पताल लाया गया था, जिसकी बाद में मौत हो गई. इस मामले में अस्पताल के अधिकारियों ने दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है. दोनों कर्मचारी उस दिन बड़ी संख्या में आए शवों का ध्यान नहीं रख सके. सामाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. समाजवादी पार्टी ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुए 20 सेकेंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि अस्पताल में एक अलग-थलग पड़े स्ट्रेचर पर पड़े एक सफेद कपड़े से ढके हुए शव को एक कुत्ता नोंच रहा है. पीड़िता के परिवार ने लापरवाही के लिए अस्पताल को दोषी ठहराया है जबकि अस्पताल प्रशासन ने आवारा कुत्तों की समस्या को स्वीकार किया है. लड़की के पिता चरण सिंह ने संवाददाताओं से कहा, “बच्ची को डेढ़ घंटे तक बिना देखे छोड़ दिया गया था. यह अस्पताल की लापरवाही है.”

अस्पताल के एक डॉक्टर सुशील वर्मा ने कहा, “शव को औपचारिकता के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. वे पोस्टमार्टम नहीं चाहते थे और इसे ले जा रहे थे. घटना घटित होने के बाद शायद एक मिनट के लिए शरीर को छोड़ा गया था, इसी बीच यह हुआ.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शहर में कचरे का अंबार, कौन है जिम्मेदार

Next Post

Update: लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर सुनवाई टली

Next Post
लालू यादव को जमानत मिली पर अभी रहना होगा जेल में

Update: लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर सुनवाई टली

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d