BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लापरवाही : जिंदा नवजात को भेजा पोस्टमार्टम के लिए, हड़कंप

by bnnbharat.com
January 3, 2020
in Uncategorized
लापरवाही : जिंदा नवजात को भेजा पोस्टमार्टम के लिए, हड़कंप

लापरवाही : जिंदा नवजात को भेजा पोस्टमार्टम के लिए, हड़कंप

Share on FacebookShare on Twitter

चंडीगढ़: देश के सबसे बेहतर चिकित्सा संस्थानों में शुमार पीजीआई चंडीगढ़ में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. पीजीआई में 24 हफ्ते के एक जिंदा नवजात को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारी ने जब नवजात को देखा तो उसकी सांसें चल रही थीं. इसके बाद आनन-फानन में मामले की सूचना गाइनी डिपार्टमेंट को दी गई.

पहले तो डिपार्टमेंट ने जिंदा नवजात को वापस लेने में आनाकानी की लेकिन बाद में नवजात को वापस ले गए. इसके बाद करीब करीब 12 घंटे तक उसकी सांसें चलीं. डॉक्टरों की इस गंभीर चूक से पीजीआई प्रशासन में हड़कंप मच गया है. पीजीआई के कार्यवाहक प्रवक्ता का कहना है कि ऐसा मामला हमारे संज्ञान में आया है, जिसकी जांच शुरू कर दी गई है. हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि नवजात पूरी तरह से विकसित नहीं हुआ था.

नयागांव दशमेश नगर निवासी संतोष कुमार ने बताया कि उसकी पांच महीने की गर्भवती पत्नी का इलाज सेक्टर-45 की डिस्पेंसरी में चल रहा था. अल्ट्रासांउड में बच्चे में दिक्कत पाई गई. पीजीआई में जांच कराने पर पता चला कि बच्चे की रीढ़ की हड्डी में गंभीर बीमारी है. जन्म लेने के बाद वह मात्र दो से तीन साल तक ही जिंदा रह सकता है.

ऐसे में डॉक्टरों ने गर्भपात की सलाह दी लेकिन गर्भ 20 हफ्ते से ऊपर का हो गया था. ऐसे में दंपति को हाईकोर्ट की शरण लेनी पड़ी. हाईकोर्ट ने पीजीआई को पैनल गठित कर मामले को देखने को कहा. पीजीआई के पैनल ने भी गर्भपात की सलाह दी. पीजीआई की सलाह मानते हुए हाईकोर्ट ने गर्भपात के आदेश जारी कर किए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

NCR के विरोध में मुस्लिम समुदाय ने निकाला शांति मार्च

Next Post

हिन्दुस्तानी संघ प्रांगण में जमशेदपुर पूर्वी के जनप्रतिनिधि का नागरिक अभिनन्दन

Next Post
हिन्दुस्तानी संघ प्रांगण में जमशेदपुर पूर्वी के जनप्रतिनिधि का नागरिक अभिनन्दन

हिन्दुस्तानी संघ प्रांगण में जमशेदपुर पूर्वी के जनप्रतिनिधि का नागरिक अभिनन्दन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d