BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं नेहा धूपिया, अब दिया जवाब

by bnnbharat.com
March 18, 2020
in Uncategorized
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं नेहा धूपिया, अब दिया जवाब

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं नेहा धूपिया, अब दिया जवाब

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: आपको याद होगा, चर्चित शो रोडीज के सीजन 18 की जज अभिनेत्री नेहा धूपिया एक कंटेस्टेंट पर भड़कने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुई थीं. दरअसल, शो की जज नेहा धूपिया ऑडिशन ले रही थीं और इस दौरान एक कंटेस्‍टेंट ने बताया कि उसने कैसे अपनी गर्लफ्रेंड की पिटाई की, क्‍योंकि उसके 5 और बॉयफ्रेंड्स थे. कंटेस्टेंट ने कहा कि वह उसे चीट कर रही थी. इस पर नेहा ने कहा कि यह लड़की पर निर्भर करता है कि वह कितने लड़कों के साथ रहना चाहती है और इसके बाद उसने लड़के को खूब खरी-खोटी सुनाई. इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना की गई.

Also Read This:- चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर सरकार गंभीर, फिर भी लोग कर रहे प्रतिबंधित साइट का इस्तेमाल: कैलाश सोनी

अभिनेत्री ने अब इस पर अपना पक्ष रखा है. नेहा धूपिया ने अपने सोशल मीडिया पर हैंडल पर लिखा है, मैं पिछले पांच वर्षों से रोडीज से जुड़ी हुई हूं. मैंने शो में हिंसा के खिलाफ आवाज उठाई, लेकिन पिछले कुछ दिनों मेरे साथ ठीक नहीं हो रहा है. मैंने हिंसा के खिलाफ आवाज उठाई लेकिन दुर्भाग्य यह है कि लोगों ने मुझे नहीं समझा. एक लड़के ने बताया कि धोखा देने पर उसने अपनी गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मार दिया. मुझे यह बात गलत लगी और मैंने उसको डांट दिया.

Also Read This:- ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर छोड़ सकते हैं IPL

नेहा धूपिया ने आगे लिखा, हर व्यक्ति की अपनी पंसद होती है और इसका उसे पूरा अधिकार है कि वह अपनी पसंद और नापसंद के अनुसार चले, लेकिन किसी के साथ मारपीट करना सही नहीं है. पिछले दो सप्ताह से मेरे सोशल मीडिया पर ही नहीं बल्कि मेरे परिवार, दोस्त और टीम को गंदे मैसेज आ रहे हैं. यहां तक कि मेरे पिता और बेटी को लोग गालियां लिख रहे हैं.

Also Read This:- पुलिस ने दिग्विजय सिंह को हिरासत में लिया

नेहा धूपिया ने आगे लिखा, मैं मारपीट के सख्त खिलाफ हूं. चाहें जो भी हो मैं इसके खिलाफ हमेशा खड़ी रहूंगी. सभी जानते हैं कि एक महिला की अपेक्षा एक पुरुष में अधिक शारीरिक बल होता है. महिलाओं के साथ हिंसा सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में होती है. मैं लोगों से निवेदन करती हूं कि वह घरेलू हिंसा को लेकर सजग रहें. यदि कोई इसका शिकार है तो निडर होकर अपनी आवाज उठाए. इस बात का ध्यान रखें कि वे अकेले नहीं हैं.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

SC से टेलीकॉम कंपनियों को नहीं मिली कोई राहत, देना होगा AGR

Next Post

सेंसेक्स में 500 अंकों से अधिक की तेजी, निफ्टी में भी बढ़त

Next Post
सेंसेक्स में 500 अंकों से अधिक की तेजी, निफ्टी में भी बढ़त

सेंसेक्स में 500 अंकों से अधिक की तेजी, निफ्टी में भी बढ़त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d