BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुर्खियों में आदित्य नारायण संग नेहा कक्कड़ की शादी, जानें पूरी कहानी

by bnnbharat.com
January 11, 2020
in समाचार
सुर्खियों में आदित्य नारायण संग नेहा कक्कड़ की शादी, जानें पूरी कहानी
Share on FacebookShare on Twitter

मुम्बई:  बीते दिनों जहां नेहा, आदित्य नारायण के साथ शादी की बात को लेकर चर्चा में आईं. तो वहीं इस बार उदित नारायण नेहा के बारे में ऐसा कुछ बोल गए जो अब चर्चा में है. टेलीविजन जगत का सबसे पसंद किया जाने वाला सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 11 इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है. शो के सुर्खियां बटोरने की वजह हैं शो की जज नेहा कक्कड़. सोशल मीडिया पर तो उदित नारायण को नेहा कक्कड़ का ससुर भी कहा जाने लगा है.

इंडियन आइडल में इस वीकेंड अल्का याग्निक और उदित नारायण बतौर जज शामिल होने वाले हैं. इस दौरान उदित नेहा के साथ काफी मस्ती करते नजर आने वाले हैं. जहां एक तरफ उदित, आदित्य का नाम लेकर नेहा की टांग खिंचाई करेंगे. तो वहीं दूसरी तरफ उदित भी नेहा की तारीफों के पुल भी बांधेंगे.

शो के दौरान उदित नारायण नेहा कक्कड़ की तारीफ करते हुए कहते हैं, कि उन्हें नेहा के सामाजिक कार्यों के बारे में सुनकर बहुत अच्छा लगता है. उन्होंने यह भी बताया कि जब भी वो नेहा को किसी असहाय इंसान की मदद करते हुए देखते हैं तो उन्हें लगता है कि ऐसा सभी को करना चाहिए. उदित ने बताया कि उन्होंने इंडियन आइडल के इस सीजन में देखा है कि नेहा ने बहुत सारे लोगों की आर्थिक रूप से मदद की है, जिससे पता चलता है कि नेहा का दिल कितना बड़ा है.

वहीं इसके जवाब में नेहा कहती हैं कि, ‘यह उदित जी का बड़प्पन है कि उन्होंने मेरे इन कार्यों की तारीफ की है, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर मुझे लगता है कि यदि मैं किसी भी जरिए से किसी इंसान की मदद करती हूं तो इससे ना सिर्फ उस इंसान को खुशी मिलेगी बल्कि मुझे भी संतुष्टि होगी. मैं हमेशा यह कोशिश करती हूं कि मैं जरूरतमंदों की मदद करूं चाहे वो दिवस कुमार हों या इस बार सनी या रोशन साहब हों. ‘

गौरतलब है कि बीते दिनों खबरें आई थीं कि नेहा कक्कड़ आदित्य नारायण से शादी करने वाली हैं. दरअसल इसी एपिसोड़ में उदित नारायण नेहा को अपनी बहू बनाने की बात कहने वाले हैं. सिर्फ उदित ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी दीपा नारायण भी यहा बात करने इंडियन आइडल के सेट पर पहुंची हैं. इतना ही नहीं बल्कि कहा तो ऐसा भी जा रहा है कि नेहा के माता पिता भी इस रिश्ते के लिए हां कहने वाले हैं. बता दें कि ये सब केवल मजाक में होने वाला है. दोनों परिवार नेहा और आदित्य की चुटकी लेने वाले हैं. शो में आदित्य नेहा के साथ अक्सर ही फ्लर्ट करते रहते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मोदी सरकार के कामों और नीतियों से मतदाताओं को अवगत कराएं: जेपी नड्डा

Next Post

विवेकानंद जयंती पर प्रभात फेरी कल, बड़ी संख्या में भाग लेंगे युवा

Next Post
विवेकानंद जयंती पर प्रभात फेरी कल, बड़ी संख्या में भाग लेंगे युवा

विवेकानंद जयंती पर प्रभात फेरी कल, बड़ी संख्या में भाग लेंगे युवा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d