BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नहीं मान रहा नेपाल, किशनगंज में भारतीय युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

by bnnbharat.com
July 20, 2020
in Uncategorized
नहीं मान रहा नेपाल, किशनगंज में भारतीय युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

नहीं मान रहा नेपाल, किशनगंज में भारतीय युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: भारत नेपाल के बीच चल रही टेंशन का असर अब भारतीय सीमावर्ती क्षेत्र के नागरिकों पर पड़ने लगा है. दरअसल बिहार के किशनगंज जिले में भारत-नेपाल सीमा पर शनिवार की रात नेपाल पुलिस ने तीन भारतीय नागरिकों पर फायरिंग कर दी. इस फायरिंग में एक युवक घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

मिली जानकारी के मुताबिक, किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड के फतेहपुर थाना स्थित भारत नेपाल सीमा पर नौ मेंस लैंड पर शनिवार की रात नेपाल पुलिस ने तीन भारतीय नागरिकों पर तीन फायरिंग कर दी. जिसमें एक युवक घायल हो गया. घायल युवक को अनन फानन में इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेढ़ागाछ लाया गया था. फिर उसे बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर किया गया. घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है.

मवेशी ढूंढने गए थे तीन युवक

बताया जाता है कि घायल युवक जितेंद्र कुमार सिंह और उनके दो साथी अंकित कुमार सिंह व गुलशन कुमार सिंह लगभग साढ़े सात बजे अपनी मवेशी ढूंढने भारत नेपाल सीमा स्थित माफी टोला गांव के समीप नौ मेंस लैंड पर गया था. गांव से बाहर खेत की उस तरफ गया, जहां नेपाल सीमा पर नेपाल की पुलिस तैनात थी. नेपाल पुलिस ने इन युवकों को देखते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें जितेंद्र कुमार सिंह को गोली लगी है. नेपाल द्वारा फायरिंग की इस घटना में घायल युवक जितेंद्र कुमार सिंह को उनके दोनों साथियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने घटना स्थल से उठाकर उनके घर लाया.

घटना के बाद मौके पर कैंप कर रहे हैं अधिकारी: एसपी

किशनगंज के एसपी कुमार आशीष ने बताया कि नेपाल पुलिस द्वारा किशनगंज में भारत-नेपाल सीमा के पास तीन भारतीय लोगों पर फायरिंग की गई. नेपाल पुलिस की फायरिंग में एक भारतीय घायल हो गया. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा कि घटना के बाद से स्थानीय पुलिस व एसएसबी अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं. इस घटना को लेकर पूरे मामले पर पुलिस की नजर बनी हुई है.

जून में भी नेपाल पुलिस की गोली से हुई थी एक भारतीय की मौत

इससे पहले नेपाल पुलिस ने इसी साल जून के महीने में बिहार में सीतामढ़ी स्थित लगने वाले बॉर्डर पर एक भारतीय नागरिक को गोली मार दी थी. जबकि नेपाली सैनिकों की ओर से की गई फायरिंग में उस वक्त चार भारतीय घायल हो गए थे. जिन्हें सीतामढ़ी के निजी अस्पताल में इलाज कराया गया था. वहीं नेपाली पुलिस एक भारतीय को उठाकर अपने साथ ले गई थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज का राशिफल

Next Post

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 40 हजार नए मामले, 673 की मौत

Next Post
Corona Update India: 24 घंटे में मिले 34,884 नए केस, 671 की मौत

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 40 हजार नए मामले, 673 की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d