BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नेपाल ने अब मोतिहारी की जमीन पर किया दावा, बांध के काम को रुकवाया

by bnnbharat.com
June 20, 2020
in Uncategorized
नेपाल ने अब मोतिहारी की जमीन पर किया दावा, बांध के काम को रुकवाया

नेपाल ने अब मोतिहारी की जमीन पर किया दावा, बांध के काम को रुकवाया

Share on FacebookShare on Twitter

रवि सिंह

मोतिहारी भारत और नेपाल के बीच रोटी-बेटी के संबंधों पर सियासी तनातनी का असर दिख रहा है. अब नेपाल ने सीमा पर बिहार द्वारा बनाये जा रहे बांध के निर्माण कार्य को जबरन रोक दिया है. नेपाल ने दावा किया है कि निर्माण का कुछ हिस्सा उसके क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में है. नेपाली अधिकारियों ने पूर्वी चंपारण के ढाका में बनाये जा रहे नदी के तटबंध को नो मेंस लैंड एरिया बताते हुए बलुआ गुआबारी में जारी तटबंध निर्माण पर रोक लगा दी है. पूर्वी चंपारण के अधिकारियों ने स्थानीय स्तर पर बातचीत कर इस मामले का हल करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी. नेपाल ने दावा किया है कि निर्माण का कुछ हिस्सा उसके क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में है.
मामले को सुलझाने की कोशिश जारी
पूर्वी चंपारण के डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने बताया कि नेपाल ने तटबंध के कुछ हिस्से पर आपत्ति जतायी गई है. हालांकि तटबंध बनाने का ज्यादातर काम पूरा हो चुका है. लेकिन तटबंध पर गार्डर लगाने से लेकर सड़क बनाने का काम बाकी है. लेकिन बीच में ही नेपाल ने यह काम रूकवा दिया है. इस बारे में डीएम का कहना है राज्य और केंद्र को रिपोर्ट भेजी गई है. दोनों देशों के अधिकारियों के बीच मामले को सुलझाने की कोशिश जारी है.
पहले भी नेपाल के अधिकारियों ने जताई थी आपत्ति
बता दें कि इससे पहले भी साल 2019 में विवाद हुआ था. उस दौरान नेपाल के अधिकारियों ने नेपाल के अधिकारियों ने डीएम को बताया था कि उस स्थल पर ऊंचा बांध निर्माण हो जाने से नेपाल क्षेत्र में पानी का जमाव अधिक हो जाएगा. जिससे, नेपाल के इलाकों में रह रहे लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो जाएगा. हालांकि, डीएम ने नेपाली अधिकारी को नक्सा के माध्यम से स्थिति साफ किया था और आश्वस्त किया था कि वहां का बांध न तो आगे की ओर ले जाया जा रहा है और न ही कुछ नया निर्माण कार्य किया जाएगा, बल्कि क्षतिग्रस्त बांध की मरम्मत की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Next Post

चंद्रशेखर बने रसूलाबाद के इंस्पेक्टर, तुलसीराम को अकबरपुर का प्रभार

Next Post
चंद्रशेखर बने रसूलाबाद के इंस्पेक्टर, तुलसीराम को अकबरपुर का प्रभार

चंद्रशेखर बने रसूलाबाद के इंस्पेक्टर, तुलसीराम को अकबरपुर का प्रभार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d