बिहार: भगवान राम को लेकर नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की ओर से दिए गए विवादित बयान के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है. अयोध्या के संत तो गुस्से में हैं ही, अब बिहार में उनके प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है.
अब बिहार के सीतामढ़ी में नेपाली पीएम केपी शर्मा ओली पर मुकदमा दर्ज किया गया है.सीतामढ़ी के अधिवक्ता चंदन कुमार सिंह ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट में ऑनलाइन आवेदन दिया है.
अधिवक्ता के अनुसार नेपाल के प्रधानमंत्री ओली ने भगवान राम का जन्म स्थल भारत के अयोध्या में नहीं, बल्कि नेपाल में होने के बयान से हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंची है.

