रंजीत कुमार,
सीतामढ़ी: नेपाल के प्रधानमंत्री के पी ओली द्वारा भगवान राम पर दिए गए बयान पर सियासत गरमा गयी है. सीतामढ़ी में युवा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष रौशन यादव ने प्रधानमंत्री ओली के बयान पर कड़ा विरोध जताते हुए भारत के प्रधानमंत्री से पूछा है कि कहां गया नरेन्द्र मोदी जी का 56 इंच का सीना, हिंदुत्व पर चुनाव लड़ने वाले प्रधानमंत्री का हिंदुत्व.
साथ ही यादव ने कहा कि श्री राम भगवान पर दिए विवादित बयान पर अबतक पीएम नरेंद्र मोदी चुप क्यों है, इतने ही बड़े हिदुत्व नेता अगर मोदी है तो इनको नेपाली प्रधानमंत्री ओली के सिर कलम करने के लिए इनाम घोषित करना चाहिए. जिस प्रकार से भारत के मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम भगवान के बारे में गलत और बेतुका बयान नेपाल के प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया है, यह पूरी तरह से नीचता और ओछी बयानबाजी है.
दरअसल नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भगवान श्री राम को लेकर विवादित और बेतुका बयान देते हुए कहा था कि भारत ने सांस्कृतिक अतिक्रमण के लिए नकली अयोध्या का निर्माण किया है.जबकि, असली अयोध्या नेपाल में है, साथ ही उन्होंने कहा कि भगवान राम भी नेपाली हैं,भारतीय नहीं.

