हजारीबाग: हजारीबाग मुफस्सिल थाना अंतर्गत जमीन विवाद को लेकर 70 वर्षीय वृद्ध जाहिद अंसारी और उनकी बेटी रजिया खातून की उसके भतीजे ने पिटाई कर दी.
इस संबंध में वृद्ध ने बताया कि रास्ते की जमीन को लेकर 2 महीने से विवाद चल रहा था जिसका आवेदन थाना और एसपी को दिया जा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. रविवार की रात भतीजे ने अचानक रॉड से मारपीट की जिसके कारण हाथ में तीन जगह फ्रैक्चर हो गया है , वहीं बेटी के सिर में चोट लगने से सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.
इस संबंध में मुफस्सिल थाना के कर्मियों ने बताया कि दूसरे पक्ष का आवेदन भी थाना में दिया गया है. मामला दर्ज कर लिया गया है. वृद्ध का आवेदन अब तक नहीं आया है.

