आंदोलन के साथ बौद्धिक क्षमता से भी अंग्रेजों को पराजित किया: धर्मपाल सिंह
भाजपा प्रदेश कार्यालय में नेताजी जयंती मनाई गई
रांची: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाई गई. नेताजी के चित्र पर प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने माल्यार्पण किया. नेताजी के पराक्रम को याद करते हुए नमन किया.
प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत माता के सच्चे सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी125वीं जन्म-जयंती पर शत-शत नमन करते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए उनके त्याग और समर्पण को सदा याद रखा जाएगा. उनके अदम्य साहस और वीरता के सम्मान में पूरा राष्ट्र उनकी जयंती को “पराक्रम दिवस” के रूप में मना रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिवस को खास बनाया है. तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा….! जय हिन्द! जैसे नारों से आजादी की लड़ाई को नई ऊर्जा देने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों में शामिल हैं जिनसे आज के दौर का युवा वर्ग प्रेरणा लेता है. सुभाष चंद्र बोस की झारखंड से उनके गहरे लगाव को याद करते हुए कहा कि झारखंड के युवाओं को नेताजी जी के बतलाए रास्ते पर चलने का आह्वान किया.
प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में असाधारण योगदान देने वाले नेताजी सबसे प्रिय राष्ट्र नायकों में से एक हैं. उनकी देशभक्ति और बलिदान से हमें सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी. . नेताजी ने अपने आजाद हिंद फौज के सेनानियों में राष्ट्रवाद की भावना का संचार किया. आज के युवाओं को नेताजी से सीखने की आवश्यकता है.
राष्ट प्रेम सर्वोपरि है. उन्होंने कहा कि नेताजी अंग्रेजों के खिलाफ सिर्फ स्वतंत्रता की लड़ाई नहीं बल्कि आईसीएस की परीक्षा पास कर अपने बौद्धिक क्षमतासे भी विश्व को परिचय कराया था.
पुष्प अर्पित करने वालों में प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, कार्यालय मंत्री हेमन्त दास, प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह, अविनेश कुमार, सह प्रशिक्षण प्रमुख डॉ राजश्री जयंती, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाइक, महिला मोर्चा कार्यालय मंत्री बबिता वर्मा, प्रदेश महामंत्री सीमा सिंह, मीडिया प्रभारी एसटी मोर्चा राजेन्द्र मुंडा आदि ने किया.

