जमशेदपुर: देश आज आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 123वीं जयंती मना रहा है. इधर, लौहनगरी जमशेदपुर में भी सामाजिक, राजनीतिक और शिक्षण संस्थान नेताजी की जयंती मना रहा है.
जहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर साकची आई अस्पताल से बंगाली समुदाय के लोगों ने एक रैली निकाली, जहां स्कूली बच्चे बैंड बाजा के साथ रैली में भाग लिए सभी बंगाली समाज के लोग मिलकर रैली में शामिल होते नजर आए. साकची आई अस्पताल के समीप से निकलकर आम बागान मैदान पहुंचे.
सभी ने रैली के दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहे कि नारा लगा सभी ने आमबगान मैदान पहुंचकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माला अर्पण कर मैदान में एक सभा का आयोजन किया.
सभा के दौरान नेताजी की जीवनी के बारे विस्तार रूप से आलोचना कर उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की प्रेरणा ली.
उधर, जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी दोनों विधानसभा क्षेत्र के विधायकों के साथ शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने शहर के अलग- अलग हिस्सों में नेताजी की प्रतिमा पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके बताए आदर्शों पर चलने की प्रेरणा ली.
जमशेदपुर पश्चिमी के कांग्रेसी विधायक बन्ना गुप्ता ने जहां कदमा स्थित नेताजी पार्क में नेताजी विचार मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर उनके बताए आदर्शों पर चलने का आह्वान किया.
वहीं जमशेदपुर पूर्वी के साकची आम बगान स्थित नेताजी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे राज्य के पूर्व मंत्री और वर्तमान में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने ऐतिहासिक आम बगान का नाम बदलकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस आम बगान मैदान रखने और उनकी याद में इस मैदान में एक स्मारक बनाने का ऐलान किया.
उन्होंने कहा कि नेताजी का जमशेदपुर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है.
आपको बता दें कि नेताजी टाटा वर्कस यूनियन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. सरयू राय ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस परिषद से मसौदा तैयार करने को कहा है, ताकि नेताजी सुभाष चंद्र बोस आम बगान मैदान में नेताजी से जुड़े संग्रहालय का निर्माण कराया जा सके. इससे पूर्व शहर के विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकाल नेताजी को याद किया.
वहीं एआईडीएओ के रिंक्की बंसल ने नेताजी के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया.

