BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आईटी रेड्स से बेअसर अनुराग कश्यप ने शुरू की तापसी के साथ फिल्म की शूटिंग

by bnnbharat.com
March 6, 2021
in समाचार
आईटी रेड्स से बेअसर अनुराग कश्यप ने शुरू की तापसी के साथ फिल्म की शूटिंग
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई:- फिल्मकार अनुराग कश्यप ने अभिनेत्री तापसी पन्नू के साथ फिल्म ”दोबारा” की शूटिंग फिर से शुरू करने की शनिवार को इंस्टाग्राम पर घोषणा करते हुए लिखा है, ”सभी नफरत करने वालों को हमारी तरफ से प्यार.” आयकर विभाग ने तीन मार्च को बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप के साथ ही उनके साझेदारों के परिसरों पर तीन मार्च को छापेमारी की थी. उसके बाद से कश्यप की पहली टिप्पणी है. यह छापेमारी फैंटम फिल्म्स के खिलाफ कर चोरी की जांच के सिलसिले में की गई थी.फिल्मकार ने सोशल मीडिया पर पन्नू के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी दूसरी परियोजना पर फिर से काम शुरू कर दिया है.पन्नू और कश्यप दोनों ही कई मुद्दों पर अपने मुखर विचारों के लिए जाने जाते हैं. इससे पहले दिन में पन्नू ने पेरिस में एक ”कथित बंगले” और पांच करोड़ रुपये की ”कथित रसीद” और ”2013 में छापे” को लेकर ट््िवटर पर एक बयान पोस्ट किया.पन्नू ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान पर भी कटाक्ष किया कि उनके यहां 2013 में भी छापेमारी की गई थी. छापेमारी की कार्रवाई प्रोडक्शन हाउस और उसके प्रमोटर रहे कश्यप, निर्देशक-निर्माता विक्रमादित्य मोटवानी, फिल्मकार विकास बहल और निर्माता-वितरक मधु मैंटेना के खिलाफ जांच का हिस्सा है.फैंटम फिल्म्स को 2018 में बंद कर दिया गया था. केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने दावा किया है कि दो फिल्म निर्माण कंपनियों, दो प्रबंधन कंपनियों और एक प्रमुख अभिनेत्री के यहां छापे की कार्रवाई में आयकर विभाग ने 650 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं का पता लगाया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तमिलनाडु चुनावः DMK के साथ MDMK का गठबंधन, 6 सीटों पर लड़ेंगी चुनाव

Next Post

5 लाख रुपए के गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Next Post
पुलिस के वेश में हथियार के बल पर अवैध वसूली करने वाला एक फर्जी पुलिसकर्मी रंगे हाथ गिरफ्तार

5 लाख रुपए के गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d