BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शहीदों के बलिदान को कभी भूलना नहीं चाहिए : राज्यपाल

शहीद के परिजन को भूखंड व पेट्रोल पंप देने की घोषणा

by bnnbharat.com
June 18, 2020
in Uncategorized
शहीदों के बलिदान को कभी भूलना नहीं चाहिए : राज्यपाल

शहीदों के बलिदान को कभी भूलना नहीं चाहिए : राज्यपाल

Share on FacebookShare on Twitter

शहीद गणेश हांसदा को राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत अन्य ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

रांची : गलवान घाटी में शहीद गणेश हांसदा का पार्थिव शरीर गुरुवार को रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचा, जहां राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, वित्तमंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव, कृषि मंत्री बादल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और आर्मी के अन्य ऑफिसर समेत गणमान्य लोगों ने सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए पार्थिव शरीर पर नम आंखों से पुष्प अर्पित किया.

सैनिक बनने के साथ ही पूरे देश-राज्य का सपूत-राज्यपाल
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने शहीद गणेश हांसदा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गलवान घाटी में झारखंड के दो सपूतों ने अपने प्राणों को न्यौछावर किया है, दूसरे शहीद जवान का पार्थिव शरीर पटना से सड़क के रास्ते साहेबगंज जिले के पैतृक गांव ले जाया जा रहा है, वहीं शहीद गणेश हांसदा का पार्थिव शरीर रांची पहुंचा है। उन्होंने कहा कि हर बच्चा मां-बाप की गोद में जन्म लेने के बाद बड़ा होता है और जैसे ही बड़ा होकर सेना में भर्त्ती होता है, वह देश और राज्य का सूपत बन जाता है। उन्होंने कहा कि शहीद होने वाले जवान अपने पीछे परिवार के सदस्यों को छोड़ जाते है, सरकार की यह जिम्मेवारी है कि उनका ख्याल रखे, उनके बलिदान को कभी भूलना नहीं चाहिए।

शहीद परिवार के मान-सम्मान का ख्याल रखेंगे-मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार की यह कोशिश होगी कि शहीद का परिवार मान-सम्मान के साथ और सामाजिक-आर्थिक रूप से खुशहाल रहे। उन्होंने कहा कि शहीद के परिवार स्वाभिमान से जीवन व्यतीत करें, यही कोशिश होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गणेश हांसदा की शहादत सदैव राष्ट्रभक्ति के लिए प्रेरित करेगी।

शहादत बेकार नहीं जाएगी-अर्जुन मुंडा
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने इस मौके पर कहा कि शहीद गणेश हांसदा ने अपने यौवन को देश के लिए समर्पित किया है, उनकी शहादत बेकार नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि यह वक्त मर्माहत होकर संकल्प लेने का है, संकल्प के साथ मुकाबला करते हुए देश आगे बढ़ेगा।

शहीद के परिजन को भूखंड व पेट्रोल पंप
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर यह भी कहा कि देश की सीमा की रक्षा करते झारखण्ड के दो लाल शहीद हुए हैं। गर्व के साथ साथ मन में गम भी है। उन्होंने कहा कि दुःख के इस समय राज्य सरकार शहीद के परिजनों के साथ खड़ी है। आमतौर पर उनके आश्रितों को मिलने वाली सुविधाएं तो मिलेंगी ही, बावजूद इसके राज्य सरकार अब सीमा पर शहीद होने वालों के परिजनों को राज्य में उनकी पसंद का भूखंड एवं पेट्रोलियम मंत्रालय से पेट्रोल पंप आवंटित करने का आग्रह करेगी ताकि शहीद के परिजन पूरे सम्मान के साथ जीवन यापन कर सकें।

राजकीय सम्मान के साथ होगी अंत्येष्टि
शहीद गणेश हांसदा की अंत्येष्टि शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा स्थित पैतृक गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगी। पार्थिव शरीर को रात्रि हो जाने के कारण आज रांची स्थित आर्मी कैंप परिसर में ही रखने का निर्णय लिया गया है, शुक्रवार को तड़के सड़क मार्ग से पार्थिव शरीर को पैतृक गांव ले जाया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शहीद जवानों को गोरखा समाज ने दी श्रद्धांजलि

Next Post

सीमा पर जवानों की शहादत के कारण राहुल गांधी का जन्मदिन नहीं मनायेंगे कांग्रेसी

Next Post
सीमा पर जवानों की शहादत के कारण राहुल गांधी का जन्मदिन नहीं मनायेंगे कांग्रेसी

सीमा पर जवानों की शहादत के कारण राहुल गांधी का जन्मदिन नहीं मनायेंगे कांग्रेसी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d