BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नई एजेंसी संभालेगी प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दिलाने व निवेश का जिम्मा: CM योगी

by bnnbharat.com
May 6, 2020
in समाचार
नई एजेंसी संभालेगी प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दिलाने व निवेश का जिम्मा: CM योगी

नई एजेंसी संभालेगी प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दिलाने व निवेश का जिम्मा: CM योगी

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश:  कोविड-19 महामारी से उत्पन्न चुनौतियों के मद्देनजर बदलते आर्थिक और औद्योगिक परिदृश्य में रोजगार सृजन और निवेश प्रोत्साहन के लिए प्रदेश सरकार ने एक अहम पहल की है.

सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न एक मीटिंग में निवेश और रोजगार प्रोत्साहन के लिए एक नयी संस्था इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एंड फैसिलिटेशन एजेंसी गठित करने का निर्णय किया गया.

नयी संस्था इसी कार्य के लिए पूर्व से उपस्थित उद्योग बंधु का बदला रूप होगी. उद्योग बंधु का सुदृढ़ीकरण करते हुए नयी संस्था गठित करने का निर्णय हुआ है. प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आलोक कुमार ने बताया कि इस संस्था के अध्यक्ष सीएम खुद होंगे.

औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना व सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम और निवेश प्रोत्साहन मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह बतौर उपाध्यक्ष इसमें शामिल होंगे. संस्था के बोर्ड में संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों के अतिरिक्त विभिन्न औद्योगिक और वाणिज्यिक सेक्टरों के विशेषज्ञों को शामिल किया जाएगा.

आलोक ने बताया कि इस विषय में केन्द्र सरकार की संस्था इन्वेस्ट इंडिया द्वारा एक प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया था. उसके सुझावों को शामिल करते हुए जल्दी ही एजेंसी स्थापित हो जाएगी. आलोक ने बताया कि यह एजेंसी विशेष रूप से प्रवासी मजदूरों के लिए रोजगार सृजन और निवेश आकर्षण और प्रोत्साहन का कार्य करेगी.

कोरोना महामारी के मद्देनजर बड़ी संख्या में प्रवासी मेहनतकश प्रदेश में वापस लौट रहे हैं. सीएम ने इन्हें प्रदेश में ही लोकल स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने का एलान किया है. यह एजेंसी इसमें अहम किरदार निभाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

17 मई के बाद क्या, कब तक जारी रखना है लॉकडाउन: सोनिया गांधी

Next Post

केरल से झारखंड लौटे प्रवासी मजदूर, मजदूरों ने दिया धन्यवाद

Next Post
केरल से झारखंड लौटे प्रवासी मजदूर, मजदूरों ने दिया धन्यवाद

केरल से झारखंड लौटे प्रवासी मजदूर, मजदूरों ने दिया धन्यवाद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d