BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिल्ली सरकार का नया अभियान… ‘रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ’

by bnnbharat.com
October 15, 2020
in समाचार
सुशांत की मौत ने लाखों प्रशंसकों को दुखी कर दिया: CM केजरीवाल
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार लगातार प्रदूषण (Pollution) को कम करने के लिए नई नई योजनाएं ला रही है. सरकार ने युद्ध प्रदूषण के विरुद्ध अभियान के तहत अब एक और अभियान जोड़ दिया है. इस अभियान का नाम है ‘रेड लाइन ऑन गाड़ी ऑफ’. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस अभियान की शुरूआत आज से करने का ऐलान किया है.

मुख्यमंत्री केरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि दिल्ली वालों ने 5 सालों में प्रदूषण को कम करने के लिए लगातार प्रयास किया है. अब इन्हीं प्रयासों में इस एक और अभियान को जोड़ा जा रहा है. इस अभियान के तहत रेड लाइट ऑन होते ही लोगों को अपनी गाड़ी को ऑफ करना होगा. इससे प्रदूषण तो कम होगा ही साथ ही ईंधन की बचत भी होगी.

मुख्यमंत्री ने दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण पर कहा कि हम देख रहे हैं कि पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने का काम शुरू हो गया है और दिल्ली में पराली का धुआं आना भी शुरू हो गया है. प्रदूषण काे कम करने की दिशा में दिल्ली में आज से एक नया अभियान शुरू करने जा रही है. दिल्ली में एक करोड़ वाहन हैं. हम अभियान शुरू कर रहे हैं रेडलाइट ऑन, गाड़ी ऑफ.

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर 10 लाख लोग भी लालबत्ती पर गाड़ी बंद करना शुरू कर देंगे तो भी दिल्ली में प्रदूषण बहुत कम होगा. एक गाड़ी प्रतिदिन औसतन 15 से 20 मिनट तक लालबत्ती पर खड़ी होती है.

अगर सभी लोग सहयोग करेंगे तो प्रदूषण को कम करने में इस अभियान से हम सफलता पाएंगे. अगर 10 लाख गाड़ी भी रेडलाइट पर बंद करना शुरू कर दें, तो साल में पीएम-10 101.4 टन और पीएम-2.5 0.4 टन कम हो जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुलायम सिंह और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव, दोनों मेदांता में भर्ती

Next Post

सीडीओ जोगिन्दर सिंह का तबादला, बरेली के वीसी बने

Next Post
सीडीओ जोगिन्दर सिंह का तबादला, बरेली के वीसी बने

सीडीओ जोगिन्दर सिंह का तबादला, बरेली के वीसी बने

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d