BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

IIM रांची: नई कंपनियों का आना हुआ शुरू, प्लेसमेंट के आंकड़े भी बढ़े

by bnnbharat.com
September 3, 2020
in समाचार
IIM रांची: नई कंपनियों का आना हुआ शुरू, प्लेसमेंट के आंकड़े भी बढ़े
Share on FacebookShare on Twitter

सेल्स मार्केटिंग विंग से छात्र लहरा रहे हैं परचम

रांची: आईआईएम रांची लगातार उपलब्धियों की सीढ़ी चढ़ रहा है. संस्थान में प्लेसमेंट का आंकड़ा ही नहीं बल्कि प्लेसमेंट के लिए नयी कंपनियां भी जुड़ गयी हैं. जो पिछले तीन सत्र के आंकड़ों से कहीं अधिक है. अगर आंकड़ों पर गौर किया जाये तो पिछले तीन सत्र में 75 से 89 कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आईआईएम रांची आयी थीं. लेकिन, वर्ष 2018-2020 में कंपनियों का आंकड़ा बढ़कर 94 हो गयीं.

आईआईएम रांची के लिए एक उपलब्धि है. इन 94 कंपनियों में 71 कंपनियां नयी है. वहीं, प्लेसमेंट का भी आंकड़ा पिछले कुछ सालों से अधिक है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी यहां के विद्यार्थियों को अच्छे पैकेज मिल रहे हैं. इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक पैकेज 59.37 लाख सालाना मिला है. औसत पैकेज 19.79 लाख सालाना पैकेज दर्ज किये हैं. इस वर्ष प्लेसमेंट ड्राइव देश-विदेशों की 100 कंपनियां शामिल हुई.

इस वर्ष प्लेसमेंट में आयी थीं 100 कंपनियां

आईआईएम रांची में अधिकतम पैकेज बढ़ोतरी का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है. वर्ष 2019 में पीजीडीएम के 244 विद्यार्थियों में से 181 का प्लेसमेंट हुआ है. वहीं पीजीडीएचआरएम में 63 में से 39 विद्यार्थियों का चयन हुआ है. प्लेसमेंट के लिए 100 से अधिक देशी-विदेशी कंपनियां आयी थीं.

सबसे अधिक सेल्स मार्केटिंग डिपार्टमेंट के विद्यार्थियों का हुआ है प्लेसमेंट:

आईआईएम रांची में पांच डिपार्टमेंट के विद्यार्थियों का प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहा. सभी डिपार्टमेंट के विद्यार्थियों का प्लेसमेंट हुआ है. वर्ष 2018-2020 में 94 कंपनियां आयीं. इस वर्ष सेल्स मार्केर्टिग डिपार्टमेंट के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. इस डिपार्टमेंट से 41 फीसदी विद्यार्थियों का प्लेसमेंट हुआ है.

आंकड़ा इस प्रकार है:

  • वर्ष 2018-2020
    -सेल्स8 मार्केटिंग- 41 प्रतिशत
    -फाइनांस:19 प्रतिशत
    -स्ट्रेटेजी एंड कंसल्टिंग: 9 प्रतिशत
    -आईटी एनालिटिक्स9: 15 प्रतिशत
    -ऑपरेशन एंड जीएम: 16 प्रतिशत
    विद्यार्थियों को मिलने वाला पैकेज:
  • वर्षवार 2018-2020
    -सर्वाधिक पैकेज: 59.37 सालाना(अंतरराष्ट्रीय)
    -सर्वाधिक पैकेज: 22.37 सालाना(देश)
    -औसत पैकेज: 19.79 सालाना(देश)
  • वर्षवार सालाना पैकेज:
    -प्लेसमेंट वर्ष- सर्वाधिक पैकेज(अंतरराषट्रीय)-सर्वाधिक पैकेज(देश)-औसत पैकेज
    -2018-57लाख सालाना -30 लाख सालाना-16.07 लाख सालाना
    -2017- 57 लाख सालाना-26 लाख सालाना-15.24 लाख सालाना
    -2016-55.23 लाख सालाना-25.5 लाख सालाना-15.14 लाख सालाना
  • वर्षवार कितनी कंपनियां आयीं:
    -वर्ष-(2018-2020)-(2017-2019)-(2016-2018)-(2015-2017)
    -बैच-181-181-134-118
    -कंपनियां-94-88-89-75
    -आने वाली नयीं कंपनियां-71-58-52-48
  • इन कंपनियों से मिले थे ऑफर:
    आईआईएम रांची में सत्र 2018-20 के छात्रों के प्लेसमेंट के लिए कई बड़ी कंपनियां पहुंची. एशियन पेंट्स, सीके बिरला ग्रुप, इमामी एग्रोटेक, एचसीएल, हीरो मोटोकार्प, एचआरबीसी, इंडिगो पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी कंपनियां पहली बार इस कैंपस में पहुंची थी. इसके अलावा एक्सचेंजर, अमेजन, आनंद राठी, बॉश, कैपजेमिनी, डेलॉयट, डीएस ग्रुप, फ्लिपकार्ट, टाटा स्टील, सैमसंग आरएंड डी, मारुति सुजूकी, जेपी मार्गन चेस जैसी कंपनियां भी प्लेसमेंट के लिए पहुंची थी.

अब तक अपना भवन नहीं, पर अब हो जायेगा:

देश भर के रैंकिंग में भले ही आईआईएम रांची अपनी उपलब्धियां गिना रहा हो, लेकिन इस संस्थान के पास आज भी अपना भवन नहीं है. अब आईआईएम रांची के स्थायी भवन का निर्माण एचईसी एरिया के मुड़मा मौजा में 60 एकड़ जमीन पर हो रहा है. जहां 13 विभिन्न तरह के भवन बनेंगे. नया भवन बनाने में लगभग 330 करोड़ रुपए की लागत आएगी.

चहारदीवारी बनाने का काम पूरा हो चुका है. अभी प्रशासनिक भवन बनाने का काम भी लगभग पूरा हो चुका है. तय नक्शे के मुताबिक, तीन प्रशासनिक भवन 2502 वर्ग मीटर, सेमिनार हॉल 2486 वर्ग मीटर, स्टूडेंट्स छात्रावास 2800 वर्ग मीटर, स्टूडेंट्स डाइनिंग हॉल 1343 वर्ग मीटर, निदेशक आवास 310 वर्ग मीटर, दो फैकल्टी ब्लॉक 1420 वर्ग मीटर, सर्विस ब्लॉक 1400 वर्ग मीटर, स्टाफ क्वार्टर ब्लॉक-ए 425 वर्ग मीटर और स्टाफ क्वार्टर, ब्लॉक-सी 425 वर्ग मीटर में बनना है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

FB ने BJP नेता टी राजा के अकाउंट को किया प्रतिबंधित, इंस्टाग्राम भी बैन

Next Post

विदेश से आए यात्री कोरोना टेस्ट के बाद ही पकड़ सकेंगे घरेलू उड़ान, सरकार ने जारी किए आदेश

Next Post
पर्यटन का हब बनेगा कुशीनगर, इंटनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा

विदेश से आए यात्री कोरोना टेस्ट के बाद ही पकड़ सकेंगे घरेलू उड़ान, सरकार ने जारी किए आदेश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d