लातेहार: बरवाडीह प्रखंड के मंगरा पंचायत अंतर्गत मुर्गीडीह में नव दिवसीय श्री राम चरित्र मानस नवाह्न परायण पाठ महायज्ञ की शुरुआत कलश यात्रा से हुई.
कलश यात्रा की शुरुआत मनिका विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामचंद्र सिंह की पत्नी और पूर्व जिप सदस्य इंदु देवी के साथ-साथ यज्ञ समिति के अध्यक्ष ब्रह्मदेव सिंह, मुखिया आशा देवी पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी पूर्व मुखिया सूरज देव सिंह भाजपा आदिवासी मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह चेरो, संतोष कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह समेत कई गणमान्य अतिथियों के द्वारा यज्ञ में शामिल एक सौ से अधिक श्रद्धालुओं को कलश देकर कलश यात्रा के लिए रवाना किया.
वहीं आज राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. वहीं ये यज्ञ 9 मार्च तक रहेगा. इस यज्ञ में बिहार झारखंड और उत्तर प्रदेश के कई बड़े प्रवचनकर्ताओं के द्वारा प्रवचन का कार्यक्रम किया जा रहा है. पंडित शुभांश पाठक मानस व्यास, पंडित विनोद पांडे, पंडित दादू सरकार, पंडित अशोक, चितरंजन, धीरज मिश्रा समेत 14 पंडितों के द्वारा यज्ञ किया जा रहा है.

